
35 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, प्रदेश सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
अकलतरा – छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत के अकलतरा आगमन पर विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह के निवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सभी ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की, 
डॉ. चरणदास महंत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे वर्तमान में प्रदेश के सभी 35 कांग्रेस विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं, इस दौरान वे विधायकों से मुलाकात करने के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी सीधे संवाद स्थापित कर उनका हालचाल जान रहे हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुझाव प्राप्त कर रहे हैं,
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की राजनीति करती रही है और कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में डॉ. महंत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय प्रारंभ की गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद या सीमित कर दिया गया, जिसके कारण प्रदेश के लाखों लोगों को उन योजनाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना था और ऐसी योजनाओं को निरंतर जारी रहना चाहिए,
डॉ. महंत ने विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि राघवेन्द्र कुमार सिंह के परिवार से तीन पीढ़ियों का आत्मीय संबंध रहा है, उन्होंने कहा कि यह रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि वर्षों से पारिवारिक विश्वास, सम्मान और आत्मीयता पर आधारित है, उन्होंने विधायक के जनसंपर्क, सरल स्वभाव और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिलने पर प्रशंसा की, 
विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के अकलतरा आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहेंगे,
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की, पूरे कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा तथा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया, कार्यक्रम मे रवि सिसोदिया, अरुण राणा, दिवाकर राणा, खुलन सोनवानी, महेश्वर टंडन, जितेंद्र वर्मा, धनराज सिंह चौहान, प्रतिपाल सिंह, भविष्य चंद्राकार, संतोष सिंह बैस, अंकित सिंह सिसोदिया, मदन सिंह बैंस, राज सिंह, राजू राठी, शेख सितारा टंडन, अब्दुल मोइद, अब्दुल इरशाद, अविनाश साहू, छतराम साहू, जयदीप सिंह, मीनू साहू, शाकिब मून, सुशांत सिंह, राघवेन्द्र व्यास, महेंद्र सहगल, केवल भारद्वाज, मुकेश कौशिक, रीता शर्मा, राजेश नायक, भागबलि नायक, मुकेश सिंगसार्वा, पूर्णेन्द्र सिंह, शिवपाल सिंह, रामकुमार साहू, शिवराम साहू, बद्री साहू, सौरभ सिंह, सुरेश राज, रामायण सिंह, अलखराम श्रीवास, जितेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, अंजोरी साहू, बिसारी धीवर, दिनेश आदित्य, वाहिद खान, अजीम खान, यूनुस खान, देवेन्द्र साहू, विनोद सिंह, अभिषेक सिंह, बांके बिहारी सिंह, रसिक बिहारी सिंह, जवाहर दुबे, अमित सिंह, सुनील राठौर, कुमार राठौर, ईश्वरी कर्ष, ध्रुव बरेठ, विनीत नोरगे, दरबार सिंह, अलगू भैना, राकेश साव, बोधराम लहरे, पिलवा पटेल, अयोध्या पटेल, रघुवीर पटेल, सहित क्षेत्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
