चार दिवसीय स्पीच थेरेपी शिविर में 27 बच्चों को मिला प्रशिक्षण, आवाज में आया सुधार
सेवा देने वाले चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आयोजन समिति ने सम्मान किया 
अकलतरा – नगर के जानकीलाल लिखमानिया धर्मशाला परिसर में अग्र सेवा समिति रायपुर एवं भवानी जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजि चार दिवसीय स्पीच थेरेपी शिविर का समापन नगर के वरिष्ठ चिकित्सा एवं मंच के संरक्षक डॉ हरि कृष्ण अग्रवाल, शिविर के प्रशिक्षक सत्यनारायण मित्तल, भवानी जन सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश केडिया, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष राजदुलारी केडिया के आतिथ्य में आयोजित हुआ, शिविर के दौरान 27 बच्चों को विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, नियमित अभ्यास और विशेषज्ञों की देखरेख में बच्चों की बोलने एवं आवाज से संबंधित समस्याओं में सुधार देखने को मिला,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ हरि कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास में बोलने और अपनी बात स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, कई बच्चे आवाज में परेशानी, उच्चारण संबंधी समस्या अथवा बोलने में झिझक के कारण अपनी भावनाओं को सहजता से व्यक्त नहीं कर पाते ऐसे बच्चों के लिए स्पीच थेरेपी बेहद उपयोगी साबित होती है, सत्यनारायण मित्तल ने कहा कि स्पीच थेरेपी केवल बोलने की क्षमता में सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, समय पर विशेषज्ञों की सलाह और नियमित अभ्यास से बच्चों में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है, अभिभावकों को भी बच्चों की ऐसी समस्याओं को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते विशेषज्ञों से परामर्श लेना चाहिए, प्रकाश केड़िया ने कहा कि
चार दिवसीय शिविर में विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की आवश्यकता के अनुसार उन्हें विभिन्न अभ्यास कराए गए तथा बोलने और आवाज में सुधार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बच्चों के साथ अभिभावकों को भी उनके घर पर नियमित रूप से कराए जाने वाले अभ्यास एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई, 
शिविर के समापन अवसर पर आयोजन समिति ने कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों तक विशेषज्ञ सेवाएं पहुंचाने का प्रयास सराहनीय पहल है। 27 बच्चों को एक ही स्थान पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन मिलना शिविर की सफलता को दर्शाता है, समिति ने शिविर को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले चिकित्सकों, विशेषज्ञों, स्वयंसेवकों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया, 
कार्यक्रम में शिविर में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाले डॉक्टरों एवं सहयोगियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा एवं स्वास्थ्य संबंधी शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया, कार्यक्रम में नवल किशोर केड़िया, सतीश केड़िया, सुशील गुप्ता,विनय केड़िया, रजनी देवी केडिया ,ज्योति शर्मा ,सपना अग्रवाल,वर्षा अग्रवाल एवं नगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
