पुण्यतिथि पर मिनीमाता के कार्यों को याद कर दी गई श्रद्धांजली
बलौदा – ममतामयी मां मिनीमाता के पुण्यतिथि पर पच्चीसगवां सतनामी समाज मुख्यालय बुड़गहन में मिनीमाता के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजली दी गई।
जांजगीर चांपा, बिलासपुर और कोरबा जिले के त्रिकोण सीमा पर स्थित मिनीमाता प्रेरणा स्थल पर आयोजित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ठा. नवलकिशोर सिंह सरपंच, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, अश्वनी दिनकर सभापति जनपद पंचायत बलौदा, दिनेश मिरी पूर्व सरपंच ढोरला, जगदीश जाटवर, संतोष मिरी (कुरमा), घासीराम पटेल (सचिव) एवं पच्चीसगवां सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री घनश्याम कुर्रे शामिल हुए।
नवलकिशोर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मिनीमाता जी हमारी गुरूमाता की साथ साथ अविभाजित मध्यप्रदेश की पहली महिला सांसद रही है। उन्होंने मजदूरों की हक, महिला सशक्तिकरण, समाज सुधार एवं बागों बांध निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही है। दिनेश मिरी ने मिनीमाता जी का जीवनी और उनके संदेश के बारे बताया। अश्वनी दिनकर ने कहा कि नशा से समाज पिछड़ता है इससे दूर रहने की अपील किया। समाज के अध्यक्ष ने रेशमलाल जांगड़े का भी आज पुण्यतिथि होने पर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में मनीराम रात्रे, श्यामलाल रात्रे, सुरेशकिरण गुरूजी, सुशील लहरें,दीपक बघेल, बालाराम कुर्रे , विष्णु मिरी, अमृतलाल मिरी,व्यासनारायण लहरें, नंदकुमार खाण्डे, धरमलाल हरबंश,डहारूराम,संतकुमार बंजारे,मुकेश रात्रे,हीरालाल किरण,पुरीराम,दिनेश बंजारे समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
