चार विद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, 1018 विद्यार्थियों ने लिया संकल्प* 
अकलतरा – 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान 2026 के अंतर्गत 13 अगस्त को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोटमीसोनार एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल प्रभाग के सहयोग से विभिन्न विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, संस्कारवान एवं व्यसनमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
अभियान के तहत *दिव्या हायर सेकेंडरी स्कूल, बम्हनीन (पारसाही, बना)* में आयोजित कार्यक्रम में *400 विद्यार्थियों* ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इसी क्रम में *शासकीय मिडिल स्कूल, बाना में 253 विद्यार्थियों* ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली।
वहीं *स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, परसाही (बाना) में* आयोजित कार्यक्रम में *15* प्रतिभागियों ने सहभागिता कर व्यसनमुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही *गायत्री विद्या मंदिर कटनई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय* में भी नशामुक्ति जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग *350 बच्चों* ने सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।
कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें सकारात्मक सोच, *आत्म-अनुशासन, अच्छे संस्कार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।*
बी.के. शशिप्रभा, राजयोग शिक्षिका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। *युवा शक्ति को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।*
अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले विद्यालयों एवं संस्थाओं को राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल प्रभाग की ओर से *सहभागिता एवं सफल आयोजन का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जा रहा है* । विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम *बी.के. मंजू दीदी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित* किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जीने का संकल्प लिया।
*चारों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 1018 विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया।*













