स्वतंत्रता दिवस पर सेवा सहकारी समिति में ध्वजारोहण, किसानों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
किसानों के हित में योजनाओं का लाभ उठाने एवं जागरूक रहने का किया आह्वान
अकलतरा – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सेवा सहकारी समिति परिसर अकलतरा में समिति के अध्यक्ष नरेश केड़िया द्वारा ध्वजारोहण किया गया, ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया,
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समिति से जुड़े किसानों एवं उपस्थित नागरिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, किसानों को बताया गया कि सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने, किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने तथा उन्हें विभिन्न सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र किसानों से इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर समय पर लाभ लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं, कृषि संबंधी सहायता तथा सहकारी समिति के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता संबंधी जानकारी पूरी रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग अथवा समिति से संपर्क करें,
नरेश केड़िया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है। देश की प्रगति में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है और किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने किसानों से जागरूक होकर आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा सहकारिता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए सभी ने संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा सहकारी समिति परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ किसान जागरूकता और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया, कार्यक्रम में समिति प्रबंधक सुरेश देवांगन, कार्तिक राम मार्बल, फिरंगी कुमार,ननकू कुमार यादव, ताहिर मोहम्मद कुरेशी, दीपक लहरे, विजय तान्द्रे, बीनू कुमार राहुल कुमार एवं नगर के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।













