चुनाव कार्यो का संपादन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए पंचायत सचिव कमलेंद्र मरावी को सम्मानित किया गया
जांजगीर-चांपा – स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिला स्तरीय आयोजन में ग्राम पंचायत कोटगढ़ मे पदस्थ पंचायत सचिव कमलेंद्र मरावी को उल्लेखनीय योगदान के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया,
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव कमलेंद्र मरावी ने चुनाव कार्यो का संपादन , पंचायत एवं जनपद पंचायत के कार्यों का संपादन करने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए विशेष कार्य किया, उनके योगदान को देखते हुए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनपद पंचायत परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने कमलेंद्र मरावी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।













