कोटमी सोनार में बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने किया भूमि पूजन
*मंडी बोर्ड मद से स्वीकृत भवन से बाजार पारा से खाइया पारा तक के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा*
अकलतरा – ग्राम कोटमी सोनार में ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली है। ग्राम में मंडी बोर्ड मद से स्वीकृत सामुदायिक भवन का भूमि पूजन विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने किया, भवन के निर्माण से बाजार पारा से लेकर खाइया पारा तक के ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी।
ग्राम कोटमी सोनार में लंबे समय से सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों, विवाह समारोहों, धार्मिक आयोजनों सहित अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ग्राम की बड़ी आबादी और लगातार बढ़ती सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी, मंडी बोर्ड मद से भवन स्वीकृत होने के बाद अब इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रेखा सोनी ने की, जनपद सदस्य बिरस भूखाउ राम साहू एवं उपसरपंच बालूराम मनहर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,
विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से ग्रामवासियों को सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सामुदायिक भवन ग्रामीणों के लिए उपयोगी सार्वजनिक संपत्ति के रूप में विकसित होगा।
सरपंच श्रीमती रेखा प्रदीप सोनी ने कहा कि कोटमी सोनार क्षेत्रफल और आबादी की दृष्टि से बड़ा ग्राम है। बाजार पारा से खाइया पारा क्षेत्र के ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों के लिए पर्याप्त स्थान की आवश्यकता थी। सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों की यह समस्या काफी हद तक दूर होगी और विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। भवन निर्माण की स्वीकृति एवं भूमि पूजन होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महेश्वर टंडन, जीतू वर्मा, प्रेमचंद कुर्रे, अजीम मोहम्मद, प्रदीप रात्रे, बिहारीलाल जांगड़े, बोधन रात्रे, रामू निर्मलकर, पंच श्रीराम मल्होत्रा, गंगा प्रसाद मल्होत्रा, शेखर पटेल, रहमान खान, सत्येन्द्र डिग्रस्कर, सुखसागर पाटले, गणेश मनहर, कोमल सिंह, शिव वस्त्रकार, ब्यास नारायण मल्होत्रा, राजेश मल्होत्रा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
