Author: samarthmedia

Ram Mandir ‘ अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के परिसर स्थित मंदिरों से चढ़ावा और अन्य कीमती सामान चोरी के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां अब आरोपियों के बयानों और पहले से हुई पूछताछ में सामने आए तथ्यों का मिलान कर रही हैं। अयोध्या पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ का दायरा बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को तीन अन्य आरोपियों अनुकल्प, करुणेश और लवकुश को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू…

Read More

NATO Summit : नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump’ ने NATO समिट के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता (MoU) अब खत्म हो चुका है। ट्रंप ने साफ कहा कि अब वह ईरान के साथ किसी नई डील को लेकर इच्छुक नहीं हैं। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई की है और कई ठिकानों को निशाना बनाया गया है। उनके बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की…

Read More

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में सात शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सातों आरोपियों को अग्रिम जमानत मंजूर कर दी है। इस आदेश के बाद फिलहाल इन शिक्षकों की गिरफ्तारी नहीं होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच में हुई। अदालत ने कहा कि इसी प्रकरण में समान आरोपों का सामना कर रहे कुछ अन्य सह-आरोपियों को पहले ही राहत मिल चुकी है, इसलिए वर्तमान याचिकाकर्ताओं को भी समान आधार पर जमानत का…

Read More

CG Coal Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित कोयला घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एजेंसी उनसे कोयला घोटाले से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है। कोयला घोटाले से संबंधित एफआईआर में पहले से ही रामगोपाल अग्रवाल और उनके बेटे वैभव अग्रवाल का नाम शामिल बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद मामले में एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। फरार चल…

Read More

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब लोग घर बैठे ही आरडीए की संपत्तियों की जानकारी देख सकेंगे और ऑनलाइन आवेदन कर बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य संपत्ति खरीद प्रक्रिया को आसान, तेज और पारदर्शी बनाना है। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जा सकेगी। 121 संपत्तियों की…

Read More

Mahtari Vandan Yojana’ खैरागढ़। छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खैरागढ़ जिले में एक पुरुष के खाते में करीब एक साल तक योजना की राशि पहुंचती रही। बताया जा रहा है कि आवेदन फॉर्म भरते समय व्यक्ति ने गलती से नहीं बल्कि अपने ही नाम को हितग्राही और पति दोनों के स्थान पर दर्ज कर दिया था। इसके बावजूद आवेदन स्वीकृत हो गया और उसे लगातार योजना का लाभ मिलता रहा। मामला सामने आने के बाद अब योजना की पात्रता जांच और आवेदन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आवेदन में…

Read More

E-Challan Fraud Alert : जगदलपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ट्रैफिक चालान भरने से जुड़ा कोई मैसेज या लिंक आया है, तो सावधान हो जाइए। साइबर ठग अब फर्जी ई-चालान (E-Challan) के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बस्तर जिले में ऐसे मामलों की जानकारी सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील की है। ठगों द्वारा लोगों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर बताया जा रहा है कि उनके वाहन का चालान लंबित है। इसके बाद चालान जमा करने के…

Read More

Mumbai Airport Accident : देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए। हालांकि, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की सतर्कता और एयर इंडिया के पायलट की त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटना टल गई। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेक-ऑफ की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान सिलिगुड़ी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग…

Read More

Baruipur Rape Murder Case : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए घटनास्थल ले जाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर गोली चलाने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बारुईपुर पुलिस का कहना…

Read More

CG Appointment : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद निगम, मंडल, आयोग और बोर्डों में नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 13 निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित कुल 25 नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महिला आयोग और केश शिल्पी कल्याण बोर्ड में नियुक्तियां सरकार ने डॉ. ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर श्रीवास और सदस्य के रूप में देवशरण सेन की नियुक्ति की गई है। Raipur factory blast…

Read More