Author: samarthmedia

Iran-US Conflict : नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करते हुए उसके कई रणनीतिक ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिकी सैन्य बल यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि ईरान के सैन्य ढांचे को निशाना बनाते हुए व्यापक ऑपरेशन चलाया गया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई में ईरान के 80 सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं। अमेरिका का कहना है कि यह सैन्य कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में ईरान द्वारा कथित तौर पर कमर्शियल…

Read More

FBI Operation Hard Ball : नई दिल्ली। अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है। ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल (Operation Hard Ball)’ नाम से चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कई देशों में एक साथ 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में करीब 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि भारी मात्रा में ड्रग्स, हथियार और नकदी बरामद की गई है। एफबीआई के अनुसार यह अभियान लंबे समय से चल रही जांच का…

Read More

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश सरकार अब राशन वितरण को और आसान, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसके तहत राज्य में ग्रेन ATM (Grain ATM) सेंटर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इन मशीनों के माध्यम से हितग्राहियों को बैंक ATM की तर्ज पर अब पीडीएस का चावल उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रेन ATM मशीन से नकदी नहीं निकलेगी, बल्कि पात्र हितग्राही अपना निर्धारित राशन कोटा चावल के रूप में प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था…

Read More

Transfer Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर निगमों के आयुक्तों सहित विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं शशांक पांडे को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह जी. आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव का आयुक्त, विजेंद्र सिंह को नगर निगम चिरमिरी…

Read More

 Horoscope मेष आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. किसी पुराने रुके काम में गति आएगी. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें. वृषभ आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मन को सुकून देगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मिथुन आज भाग्य का साथ मिलने से कई कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं. विद्यार्थियों…

Read More

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से खराब पड़ी सड़क को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम कड़ार सेवार की जर्जर मुख्य सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में भरे बारिश के पानी को तालाब का रूप देते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मछली पालन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने गड्ढों में जाल डालकर मछली पकड़ने का प्रदर्शन भी किया, ताकि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित किया जा सके। गड्ढों को बनाया ‘तालाब’, जाल डालकर किया प्रदर्शन लगातार…

Read More

 रायपुर, 07 जुलाई 2026/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कोई भी पात्र परिवार आवास से वंचित न रहे, इसके लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर नई दिल्ली में 28 एवं 29 जून 2026 को आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री शर्मा ने अपने पत्र में लिखा कि राष्ट्रीय ग्रामीण सम्मेलन वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की…

Read More

 रायपुर, 7 जुलाई 2026। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की पहल लगातार प्रभावी परिणाम दे रही है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत संचालित लखपति दीदी अभियान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के निर्धारित लक्ष्य का 90 प्रतिशत प्राप्त कर लिया है। यह उपलब्धि महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने की दिशा में जिले की बड़ी सफलता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को 10 हजार 124 लखपति दीदी तैयार करने का लक्ष्य मिला था। इसके…

Read More

 रायपुर, 07 जुलाई 2026/ पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संस्कृति विभाग द्वारा स्व. तीजन बाई को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पण का यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, स्थित मुक्ताकाशी मंच में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ छत्तीसगढ़ के पद्मश्री एवं राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकार, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी तथा बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित लोक कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुतियों…

Read More

 रायपुर, दिनांक 7 जून,2026/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन – बिहान अंतर्गत संचालित “दीदी के गोठ” कार्यक्रम ने अपनी एक वर्ष की सफल, प्रेरणादायक एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण यात्रा पूर्ण कर ली है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में “दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव–2026” सह संकुल स्तरीय संगठन सम्मेलन का भव्य आयोजन 09 जुलाई 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की प्रेरक कहानियों, उनके संघर्ष, नेतृत्व क्षमता एवं आजीविका में प्राप्त उपलब्धियों को मंच प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित करना है। “दीदी…

Read More