दीपमाला साहू ‘मीतू’ ने बढ़ाया जिले का मान
स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी शो ‘INDIA’S TOP ONE PERCENT’ के छठवें एपिसोड में दिखाएंगी अपनी सूझबूझ और प्रतिभा
अकलतरा – प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती और जब मेहनत, लगन, आत्मविश्वास एवं निरंतर प्रयास का साथ मिले तो सफलता का मंच अपने आप बड़ा होता चला जाता है। ऐसी ही प्रतिभा और उपलब्धि का परिचय ग्राम तिलई निवासी शिक्षिका दीपमाला साहू (मीतू) ने दिया है। उन्होंने प्रतिष्ठित मनोरंजन चैनल स्टार प्लस के गेम शो ‘INDIA’S TOP ONE PERCENT’ के छठवें एपिसोड में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराकर जांजगीर जिले के साथ-साथ अकलतरा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
दीपमाला साहू ने इस प्रतिष्ठित टीवी गेम शो में अपनी सुझबूझ, तार्किक क्षमता और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया। शो के दौरान वे अभिनेता अनिल कपूर के साथ खेलती हुई नजर आएंगी और विभिन्न सवालों का अपनी सूझबूझ एवं आत्मविश्वास के साथ जवाब देती दिखाई देंगी। शो में उनका चयन और सहभागिता क्षेत्र के लिए विशेष उपलब्धि मानी जा रही है।
प्रतिभा और मेहनत के दम पर हासिल किया मुकाम
दीपमाला साहू ने अपनी प्रतिभा को केवल अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित नहीं रखा, बल्कि ज्ञान, सामान्य समझ और त्वरित निर्णय क्षमता के माध्यम से राष्ट्रीय टेलीविजन के बड़े मंच तक अपनी पहचान बनाई है। ‘INDIA’S TOP ONE PERCENT’ जैसे गेम शो में प्रतिभाग करना अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण अनुभव है, जहां प्रतिभागियों को सवालों को समझने के साथ-साथ उपलब्ध विकल्पों पर तार्किक ढंग से विचार कर सही निर्णय लेना होता है।
दीपमाला ने इस मंच पर जिस आत्मविश्वास और विवेक के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई है, उससे उनके परिवार एवं परिचितों में विशेष उत्साह का वातावरण है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं एवं प्रतिभाशाली लोगों के लिए प्रेरणादायक भी माना जा रहा है।
अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी दीपमाला –
स्टार प्लस के इस गेम शो की खास बात यह भी है कि इसमें दीपमाला साहू को प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर के साथ मंच साझा करने का अवसर मिला है। शो के छठवें एपिसोड में वे अनिल कपूर के साथ गेम खेलती हुई नजर आएंगी तथा सवालों के जवाब अपनी समझ-बूझ और तार्किक क्षमता के आधार पर देती दिखाई देंगी।
दीपमाला की इस उपलब्धि को लेकर तिलई सहित अकलतरा और जांजगीर क्षेत्र के लोगों में भी उत्सुकता है। क्षेत्रवासियों को उनके टीवी पर प्रसारण का बेसब्री से इंतजार है।
परिवार में खुशी का माहौल –
दीपमाला साहू ग्राम तिलई, जांजगीर निवासी श्री रामफल साहू, प्रधान पाठक एवं श्रीमती राधा साहू, गृहिणी की पुत्री हैं। वे अभिनव साहू (सोमू) की दीदी हैं। शिक्षा एवं संस्कारों से समृद्ध पारिवारिक वातावरण में पली-बढ़ीं दीपमाला ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों, शिक्षक समुदाय, मित्रों एवं परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने दीपमाला साहू को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जिले के लिए गौरव का अवसर –
दीपमाला साहू का राष्ट्रीय स्तर के टीवी शो में चयन और सहभागिता जांजगीर जिले के लिए भी गौरव का विषय है। छोटे शहर और ग्रामीण अंचल से निकलकर राष्ट्रीय टेलीविजन के बड़े मंच तक पहुंचना उनकी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास को दर्शाता है।
दीपमाला की यह उपलब्धि यह संदेश भी देती है कि यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर प्रयास करता रहे तो सीमित संसाधनों और छोटे शहर की पृष्ठभूमि के बावजूद बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ शिक्षक समुदाय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
अब क्षेत्रवासियों की नजर स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले ‘INDIA’S TOP ONE PERCENT’ के छठवें एपिसोड पर टिकी है, जिसमें जांजगीर की बेटी दीपमाला साहू (मीतू) अभिनेता अनिल कपूर के साथ अपनी प्रतिभा और सूझबूझ का प्रदर्शन करती हुई नजर आएंगी।
