न्युवोको विस्टास के आरसमेटा सीमेंट प्लांट में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई देवशिल्प भगवान बाबा विश्वकर्मा जयंती
आरसमेटा – न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत की भरोसेमंद बिल्डिंग मटीरियल कंपनी, के आरसमेटा सीमेंट प्लांट में आज देवशिल्प भगवान बाबा विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर न्युवोको टीम के सदस्यों ने देवशिल्प भगवान बाबा विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम में रविंद्र धारकर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं प्लांट हेड, आरसमेटा सीमेंट प्लांट, सहित न्युवोको टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने देवशिल्प भगवान बाबा विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्हें निर्माण, शिल्प, तकनीकी कौशल, सृजन एवं कर्मठता का प्रतीक बताया। 
इस अवसर पर रविंद्र धारकर ने सभी को देवशिल्प भगवान बाबा विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। उनकी प्रेरणा हमें अपने कार्यक्षेत्र में समर्पण, नवाचार, कुशलता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने की सीख देती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान न्युवोको टीम ने सुरक्षित कार्यप्रणाली, तकनीकी उत्कृष्टता, गुणवत्ता एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। देवशिल्प भगवान बाबा विश्वकर्मा के आशीर्वाद से प्लांट की निरंतर प्रगति एवं सभी के कल्याण की कामना की गई।
बाबा विश्वकर्मा जयंती के इस पावन अवसर पर आरसमेटा सीमेंट प्लांट का पूरा न्युवोको परिवार एकजुट होकर सुरक्षित, स्मार्ट एवं सतत विकास की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहा।
