*गोंडपारा को मिली 10 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात*
*विधायक राघवेन्द्र सिंह ने किया लोकार्पण, बोले—सुख-दुख और सामाजिक आयोजनों में ग्रामीणों के लिए बनेगा उपयोगी आश्रय स्थल*
अकलतरा – ग्राम कोटमी सोनार के गोंडपारा पटेल मोहल्ला में ग्रामीणों को लंबे समय से प्रतीक्षित सामुदायिक भवन की सौगात मिल गई, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह के विधायक मद से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने किया। भवन निर्माण से मोहल्लेवासियों में खुशी का माहौल है,
*बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत*
लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य बिरस भूखाउ राम साहू, सरपंच रेखा प्रदीप सोनी, उपसरपंच बालूराम मनहर, पंच रितेश पटेल एवं पंच कार्तिक राम गोंड उपस्थित रहे, ग्रामीणों ने अतिथियों का बाजे-गाजे, आतिशबाजी एवं आरती के साथ स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद विधायक ने फीता काटकर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
*कमजोर परिवारों के लिए बनेगा सहारा : विधायक*
मुख्य अतिथि विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि सामुदायिक भवन गोंडपारा के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। गांव में शादी-विवाह, सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्रामीणों को अब बाहर भवन तलाशने या किराये पर लेने की आवश्यकता नहीं होगी। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह भवन काफी उपयोगी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि विकास का मतलब केवल सड़क और नाली का निर्माण नहीं, बल्कि ऐसी सुविधाओं का निर्माण भी है, जो सीधे आम लोगों के जीवन से जुड़ी हों। सामुदायिक भवन ग्रामीणों के सुख-दुख में काम आएगा और सामाजिक आयोजनों के लिए एक स्थायी आश्रय स्थल उपलब्ध कराएगा। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
*गोंडपारा के लिए अत्यंत आवश्यक था भवन : दिनेश सिंह*
कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि गोंडपारा पटेल मोहल्ला के लोगों के लिए सामुदायिक भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। किसी परिवार में शादी-विवाह या अन्य कार्यक्रम होने पर स्थान की समस्या सामने आती थी। अब 10 लाख रुपये की लागत से भवन बनने से ग्रामीणों की यह समस्या दूर होगी।
उन्होंने कहा कि यह भवन आने वाले समय में केवल कार्यक्रम स्थल ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों के आपसी मेल-जोल, सामाजिक एकता और सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
*पंचायत प्रतिनिधियों ने जताया आभार*
सरपंच श्रीमती रेखा प्रदीप सोनी ने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सामुदायिक भवन के निर्माण से गोंडपारा के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने विधायक राघवेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया।ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच और पंच द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम में महेश्वर टंडन,जीतू वर्मा,रामखिलावन पटेल,गजब पटेल, अशोक नेताम, लेखराम नेताम, फिरतू केवट,जागेश्वर पटेल,जगमोहन नेताम,रमेश साहू, रामफल पटेल,दसरू गोंड, उपसरपंच बालूराम मनहर पंच रितेश पटेल,कार्तिक गोंड,गंगा प्रसाद मल्होत्रा शेखर पटेल, ओमप्रकाश पटेल साइमन, महेंद्र कैवर्त्य,विनोद कैवर्त्य, अजीम खान, दिगेश्वर पटेल, शिव वस्त्रकार,अयूब खान,रहमान खान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
