सावन सोमवार पर पारसनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब,
लायंस क्लब द्वारा आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया , भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर शिवलिंग में पूजा अर्चना की गई 
अकलतरा – सावन सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र पारसनाथ धाम मंदिर परसाही नाला परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही, हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा, 
सावन सोमवार के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पारसनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के शिवलिंग पर विधि-विधानपूर्वक जल अर्पित किया तथा पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की, श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से देर तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सावन सोमवार के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ अकलतरा सिटी द्वारा मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया, आयोजन के दौरान सेवा और सहयोग की भावना से जुड़े क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से प्रसाद उपलब्ध कराया, 
धार्मिक आस्था के साथ सेवा का यह संगम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, लायंस क्लब द्वारा मंदिर परिसर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को खिचड़ी एवं अन्य प्रसाद का वितरण किया, मंदिर परिसर में भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने जहां पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की, वहीं भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा, लायंस क्लब के अध्यक्ष रतन अग्रवाल ने बताया कि
सावन मास को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है और सावन सोमवार के दिन शिवालयों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है, इसी धार्मिक भावना के साथ पारसनाथ धाम में लायंस क्लब ऑफ अकलतरा सिटी द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया, लायंस क्लब के सचिव जुगल लिखमानिया ने बताया कि सावन सोमवार के पावन अवसर पर पारसनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।, मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा, मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया, 
लायंस क्लब द्वारा आयोजित भंडारे ने धार्मिक आयोजन को सेवा भावना से जोड़ते हुए श्रद्धालुओं के बीच विशेष संदेश दिया, आयोजन के माध्यम से जहां लोगों को प्रसाद वितरित किया गया, वहीं सामाजिक सेवा एवं परोपकार की भावना को भी प्रोत्साहित किया गया, सावन सोमवार के अवसर पर पारसनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और भव्य धार्मिक वातावरण ने क्षेत्र की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया , कार्यक्रम में लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष विनोद सिंघानिया, राजेंद्र कुमार शर्मा, चंद्रशेखर बगड़िया, नरेश अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, नरेश केड़िया, डॉ रामायण सिंह, गगन सिंघानिया, अनिमेष केड़िया, मुकेश केड़िया, मदन ताम्रकार, नानक अग्रवाल, विनोद केड़िया,मदन जैन, लक्ष्मीकांत जैन,गिरधारी कमानिया, मंजु सिंह, शैलेंद्र सिंह बैस, लक्ष्मीकांत पुरोहित, असीम पाल सिंह, संतोष अग्रवाल ,सुधीर केड़िया, सुनील लिखमानिया, दधीचि शर्मा, राजेश अग्रवाल, मामचंद झाझड़िया, कल्याण सिंह चौहान, दीपक सिंघानिया, ऋषि सिंह, ललित अग्रवाल, मुकेश केड़िया, अभिषेक केड़िया, अयन जैन, मोनू भोजासिया, यशपाल चौबे, अविनाश सिंह, चंदन शर्मा, अमित केडिया, राज सिंह, पृथ्वीराज सिंह अपूर्व पाल सिंह, संस्कार अग्रवाल, सुदीप बगड़िया, माखन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, जैकी शादीजा एवं क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
