झारखंड सह प्रभारी बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर सौरभ सिंह का भव्य स्वागत हुआ
गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
अकलतरा – छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा झारखंड प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर अकलतरा नगर एवं क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला, सौरभ सिंह के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान गाजे-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
सौरभ सिंह के प्रथम नगर आगमन पर मस्तूरी टोल प्लाजा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत यात्रा के रूप में उनका काफिला फोरलेन चौक तरौद, मिनीमाता चौक, अग्रसेन चौक, अंबेडकर चौक, आजाद चौक एवं शास्त्री चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान परशुराम मार्ग के रास्ते नगर की आराध्य आदिशक्ति मां महामाया देवी मंदिर पहुंचा।
मां महामाया देवी मंदिर परिसर पहुंचने पर नगर एवं क्षेत्र के लोगों ने सौरभ सिंह का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा झारखंड प्रदेश की नई संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण के बीच सौरभ सिंह ने मां महामाया देवी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में सौरभ सिंह को मिली नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें झारखंड जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश में सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपा जाना संगठन के प्रति उनके अनुभव एवं दायित्व को दर्शाता है। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत नजर आए सौरभ सिंह
झारखंड के सह प्रभारी नियुक्त होने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर हुए भव्य स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सौरभ सिंह ने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया, उसके लिए वे सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें झारखंड प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है और वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि झारखंड में पहुंचकर पार्टी संगठन की बैठकों में शामिल होने, कार्यकर्ताओं से संवाद करने तथा संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व एवं संगठन के निर्देशानुसार जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, उसे पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रमुख चौक-चौराहों पर दिखा उत्साह –
सौरभ सिंह के नगर आगमन को लेकर नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। मस्तूरी टोल प्लाजा से शुरू हुआ स्वागत क्रम नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों तक जारी रहा। जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने की खुशी भी दिखाई दी।
महामाया मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद सौरभ सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से मुलाकात की और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। नई जिम्मेदारी के बाद उनके प्रथम नगर आगमन को लेकर आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम नगर में राजनीतिक एवं संगठनात्मक रूप से चर्चा का विषय बना रहा।
सौरभ सिंह ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा पार्टी के संगठनात्मक दायित्वों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने अपने स्वागत के लिए अकलतरा एवं क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
