जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी किया नियुक्त
‘सेवा संकल्प अभियान’ की विभिन्न पहलों के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त
सक्ति – विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश व प्रदेश सहित जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा अभियान के समन्वय एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बता दे कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जिले में जनसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को व्यापक जनभागीदारी के साथ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान हेतु विभागीय स्तर में कार्यक्रमों के संचालन के लिए पहल अनुसार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनमें पहला पहल ‘आशीर्वाद का दीया’ के लिए समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला सक्ती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दूसरा पहल मेरे सपनों का भारत पहल के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, तीसरा पहल नमो सेवा, अनकही कहानियां के लिए संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, चौथा पहल आँगन मिलन सेवा के लिए महिला एवं बाल विकास अधिकारी श् सुधाकर बोदले, पांचवां पहल सेवा की कहानी के लिए जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे, छठवां पहल सेवा संकल्प यात्रा के लिए संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, सातवां पहल सेवा ज्योति कलश यात्रा के लिए जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा, आठवां पहल सेवा मेरा योगदान के लिए क्षेत्रीय अधिकारी छ. ग. पर्या. सं. मण्डल राजेंद्र प्रसाद वासुदेव, नव्वां पहल जल जन सेवा संकल्प के लिए कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग हितेन्द्र राठौर, दसवां पहल सेवा सेतु अभियान के लिए अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, ग्यारहवा पहल सेवा के रंग, राष्ट्र के संग के लिए प्राचार्य शासकीय क्रांतिकुमार महाविद्यालय डी पी पाटले, बारहवां पहल सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक शोभेंद नायक तथा तेरहवां पहल सुशासन सेवा संवाद के लिए समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला सक्ती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का सहयोगी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जिले में जनसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को व्यापक जनभागीदारी के साथ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

