विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य बाइक रैली, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
कोटगढ़ से रसेड़ा तक गूंजा सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश, अतिथियों ने आदिवासी संस्कृति एवं अधिकारों के संरक्षण पर दिया जोर
अकलतरा – विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंडवाना गोंड महासभा खरौद राज, शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी विकास समिति एवं सर्व आदिवासी समाज द्वारा ग्राम कोटगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर ग्राम कोटगढ़ से बाइक रैली निकाली गई बाइक रैली ग्राम खटोला, अकलतरा नगर, ग्राम लटिया, कल्याणपुर होते हुए कार्यक्रम स्थल ग्राम रसेड़ा में पहुँची, बाइक रैल रैली में बड़ी संख्या में समाज के युवा एवं ग्रामीण शामिल हुए, बाइक रैली के माध्यम से समाज में एकता, जागरूकता और अपनी गौरवशाली संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया। उत्साह और उमंग के साथ निकली रैली का विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया गया, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत रसेड़ा के गोंडवाना भवन में आयोजित कार्यक्रम विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज खरौद राज के अध्यक्ष इंद्रमन सिंह मरकाम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि समाज की प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है, विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया, विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों और योगदान को सम्मान देने का अवसर है, इंद्रमन सिंह मरकाम ने कहा कि आदिवासी समाज ने सदियों से प्रकृति के संरक्षण के साथ अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखा है, वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और विकास की दिशा में आगे बढ़े, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि
समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हुए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, साथ ही समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, कार्यक्रम को डॉ सी पी सिंह, बी एस मरकाम, बी एस सिदार, आर सी श्याम, मनहरण मरकाम ,भागवत प्रसाद जगत, एम एल मरावी, डॉ उर्मिला मार्को, प्रेम सागर मरकाम साहेब लाल मरकाम , सरपंच जानकी देवी राज एवं सुरेश सिंह राज ने भी संबोधित किया,
कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह रहा और विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम सामाजिक एकता एवं प्रतिभा सम्मान के संदेश के साथ यादगार बना, कार्यक्रम में शत्रुघ्न नेताम घनश्याम जगत, विद्या सिंह, सौरभ सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया, पार्षद राजकुमार सिंह, अलख राम एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
What's Hot
विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य बाइक रैली, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor: Sourabh Jain
Mobile: +91 7587329155
Address: Opposite Jain Bhawan, Bajrang Chowk, Akaltara, District Janjgir-Champa, Chhattisgarh
Email: samarthmedia.in@gmail.com
Important Pages
© 2026 SAMART MEDIA. Designed by Nimble Technology.