अंबेडकर चौक में नगर कांग्रेस कमेटी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों नमन किया 
अकलतरा – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के अंबेडकर चौक में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई,
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का निर्वहन कर पा रहे हैं, शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना और देश की प्रगति में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिवाकर राणा ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि असंख्य देशभक्तों के त्याग और संघर्ष की अमूल्य विरासत है। लोकतंत्र, संविधान और आपसी भाईचारे की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वर टंडन ने किया एवं आभार प्रदर्शन पार्षद राजकुमार सिंह ने किया, कार्यक्रम में खुलन सोनवानी, भविष्य चंद्राकर, संतोष सिंह बैंस विजय खंडेल, अंकित सिंह सिसोदिया, अब्दुल मोईद, मदन सिंह बैंस, शेख सितारा टंडन, अमित यादव, अमन सोनवानी, अभिजीत सोनवानी, दीप पाटले, मुनीलाल टंडन, नरेश राय, राजू जैन, मोनू अनंत, आदित्य चौहान, अयफाज मेमन कल्याण चौहान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । 
कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।













