राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मरण किया, देश के प्रति योगदानों को याद किया गया 
अकलतरा – देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत में आधुनिक तकनीकी विकास और संचार क्रांति के अग्रदूत स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रेस्ट हाउस परिसर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया,
कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भविष्य चंद्राकर ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में युवा भारत के सपनों को नई दिशा देने का कार्य किया, उन्होंने देश में आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर एवं दूरसंचार के विस्तार, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तथा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनके कार्यकाल में भारत ने आधुनिकता और तकनीकी प्रगति की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया, संतोष सिंह बैस
ने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि देश की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के साथ ही भारत को 21वीं सदी के अनुरूप विकसित और आधुनिक राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उनके विचार और देश के विकास के लिए किए गए प्रयास आज भी प्रासंगिक हैं,
कार्यक्रम में पार्षद राज कुमार राठी, विजय कुमार खांडेल राज कुमार सिंह, अब्दुल मोईद, इरशाद बाबा, अविनाश लाटा, मून खान, अंकित सिंह सिसोदिया, दीप पाटले, राजा जैन, अविनाश साहू, मीनू साहू, विजय जायसवाल, राजू दुबे, अयफाज मेमन, श्याम खरे, हिलेश सिंह एवं खुशहाल धिरहि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
कार्यक्रम के अंत में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वर टंडन ने उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजीव गांधी के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण की उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।













