श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
अकलतरा – श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक संस्था “पहल” के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण करने के साथ हुई,
प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश फैलाया, कार्यक्रम जनपद पंचायत सदस्य सुष्मिता प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य, ग्राम पंचायत बनाहिल के सरपंच अजय कुमार कैवर्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ,, अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जैसे ही तिरंगा गर्व से लहराया, पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा, राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत का गायन किया गया, महाविद्यालय के संचालक डॉ. जे.के. जैन ने अतिथियों का स्वागत किया और अपने उद्बोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं,
मुख्य अतिथि सुष्मिता प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय आज क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है। यहाँ संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम युवाओं के भविष्य को संवार रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय द्वारा दी जा रही गुणवत्ता युक्त शिक्षा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान ही सच्चे मायने में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं, अजय कुमार कैवर्त ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करके उसके लिए कठिन परिश्रम करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी को देश की सेवा और समाज उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया, कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेटों ने ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित शानदार नाट्य प्रस्तुति दी, छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति नृत्य लोक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, 
महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले एवं गोल्ड मेडल विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया, महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले, एनसीसी में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले कैडेटों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में
प्राचार्य डॉ शिखा सिंह, सहायक अध्यापक अरविंद मेरी, राहुल राठौर, अनुज जैन, कमलकांत, राजेश सिंह, संध्या सिंह,पायल दास,रश्मि मरकाम, दिलीप कुमार, दुर्गा टंडन, समरीन मिर्जा,सविता,कि अशोक पांडेय, मनीष गंधर्व ,आकाश दास नीरज निर्मलकर बृजनंदन पटेल एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे













