22 दिनों में पैदल बागेश्वर धाम की यात्रा पूरी कर लौटे किशन कुमार कश्यप का सम्मान किया गया 
अकलतरा – ग्राम किरारी के युवा किशन कुमार कश्यप ने आस्था और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए 22 दिनों में पैदल बागेश्वर धाम की यात्रा पूरी की, बागेश्वर धाम पहुंचकर उन्होंने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया,
यात्रा पूर्ण कर वापस लौटने के बाद किशन कुमार कश्यप का छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने अपने निवास में सम्मान करते हुए किशन कुमार कश्यप को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनकी इस धार्मिक एवं साहसिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं, कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक राकेश शर्मा, छोटू कश्यप, पुरुषोत्तम नामदेव, आयुष शर्मा, दीपक पटेल, मनीष धीवर, संजू सिंह,किट्टू, अश्वनी साहू, शिव कश्यप, करण यादव उपस्थित रहे।













