मंत्री केदार कश्यप के अकलतरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया
शास्त्री चौक में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, रेस्ट हाउस में मंत्री ने ली विकास कार्यों की जानकारी,
अकलतरा – वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप के अकलतरा नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शास्त्री चौक में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।
प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के पश्चात मंत्री केदार कश्यप का अकलतरा में यह प्रथम नगर आगमन था। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया था। शास्त्री चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं आत्मीय अभिनंदन करते हुए मंत्री केदार कश्यप का जोरदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात मंत्री केदार कश्यप वन विभाग के रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों और विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विकास एवं जनहित के विषयों से मंत्री को अवगत कराया।
मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच सक्रियता के साथ कार्य करने तथा शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास एवं जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए लोगों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को शासन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष सुमित प्रताप सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाटले, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान, गोवर्धन साहू, प्रदीप सोनी, कांति मखीजा, मनोज मिश्रा, दिनेश दास महंत, संतोष भेड़पाल, संतोष दुबे, आयुष शर्मा, उमाकांत भारते, मनीष सिंगसर्वा, गुरुदयाल पाटले, श्यामाचरण, मणिकांत अग्रवाल, आशीष प्रसाद, दिनेश, भारती देवांगन, ओमप्रकाश, सुनीता सिंह, पवन शर्मा, गौरीरानी गुइन, राकेश शर्मा, छोटू कश्यप, मयंक, राज शर्मा, दीपक पटेल, रेशु तिवारी, शंकर गौतम, सत्यभामा वैष्णव, रेणु अग्रवाल, संतोषी, बसंत वाद्यक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंत्री केदार कश्यप के अकलतरा आगमन एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के साथ मिलकर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।













