अकलतरा में नव ज्योति नेत्रालय का भव्य शुभारंभ हुआ
आधुनिक मशीनों से होगी आंखों की जांच, कांटेक्ट लेंस
, ड्राई आई क्लीनिक, ऑप्टिकल एवं सनग्लासेस की सुविधा उपलब्ध होंगी
अकलतरा – नगरवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई सौगात के रूप में नगर के प्रथम नेत्र चिकित्सालय ‘नव ज्योति नेत्रालय’ का भव्य शुभारंभ नगर के शास्त्री चौक लक्ष्मी पात्र भंडार के सामने में हुआ ताम्रकार परिवार के द्वारा स्थापित आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित नेत्रालय के प्रारंभ होने से अकलतरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आंखों की जांच एवं आवश्यक परामर्श के लिए बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी,
नव ज्योति नेत्रालय में नेत्र विज्ञान में मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) एवं आई स्पेशलिस्ट डॉ. प्रज्ञा ताम्रकार द्वारा मरीजों की नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा, नेत्रालय में आधुनिक मशीनों के माध्यम से आंखों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे विभिन्न प्रकार की नेत्र समस्याओं की पहचान एवं उचित उपचार की दिशा में मरीजों को मार्गदर्शन मिल सकेगा, 
नेत्रालय में केवल सामान्य नेत्र जांच ही नहीं मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, मधुमेह जनित रेटिनोपैथी जाँच, बाल नेत्र चिकित्सा एवं रेटीनोस्कॉपी , दृष्टि दोष जांच के साथ बदलती जीवनशैली एवं आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कांटेक्ट लेंस, ड्राई आई क्लीनिक, ऑप्टिकल एवं सनग्लासेस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी, विशेष रूप से लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर एवं अन्य डिजिटल स्क्रीन का उपयोग करने वाले लोगों में आंखों में होने वाली थकान, जलन एवं सूखेपन जैसी समस्याओं को देखते हुए ड्राई आई क्लीनिक की सुविधा काफी उपयोगी साबित हो सकती है,
आधुनिक सुविधा और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एक ही छत के नीचे
नव ज्योति नेत्रालय का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, अब आंखों की जांच एवं परामर्श के लिए मरीजों को दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी, स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सक एवं आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और यात्रा दोनों की बचत होगी,
-
- डॉ. प्रज्ञा ताम्रकार ने बताया कि आंखें मानव शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं और आंखों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने से कई समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाया जा सकता है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों तथा लगातार मोबाइल-कंप्यूटर का उपयोग करने वाले लोगों को नियमित रूप से आंखों की जांच करानी चाहिए।

- डॉ. प्रज्ञा ताम्रकार ने बताया कि आंखें मानव शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं और आंखों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने से कई समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाया जा सकता है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों तथा लगातार मोबाइल-कंप्यूटर का उपयोग करने वाले लोगों को नियमित रूप से आंखों की जांच करानी चाहिए।
क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा –
अकलतरा में नेत्रालय की शुरुआत को क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है, नगर एवं आसपास के गांवों के लोगों को अब आंखों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श, कांटेक्ट लेंस तथा ऑप्टिकल संबंधी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
नव ज्योति नेत्रालय के शुभारंभ के साथ ही नगर में आधुनिक नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है, आने वाले समय में यह नेत्रालय क्षेत्र के लोगों के लिए आंखों की देखभाल एवं बेहतर नेत्र स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की उम्मीद है, शुभारंभ कार्यक्रम में बिहारीलाल ताम्रकार, मदनलाल ताम्रकार, हेमलाल ताम्रकार, कैलाश ताम्रकार, आशा देवी ताम्रकार, ललिता ताम्रकार,कल्पना ताम्रकार, कविता ताम्रकार, शिखा ताम्रकार, नंदिता ताम्रकार, चंदन ताम्रकार, अनूप ताम्रकार,आशीष ताम्रकार, मनी ताम्रकार, अमन ताम्रकार, प्राची ताम्रकार, आयुषी ताम्रकार एवं क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













