संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा ने निकाली भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’
सामाजिक समरसता, समानता, प्रेम और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
जांजगीर – संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला इकाई द्वारा रविवार को जांजगीर नगर में भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’ का शुभारंभ किया गया।, सांस्कृतिक भवन, कचहरी चौक से प्रारंभ हुई इस यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता के संदेश को जिले के गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाना है, कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास के तैलचित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर क्षेत्र के धर्मगुरुओं, रोहिदास समाज के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
डॉ. राजीव सिंह ने गुरु रविदास जी के जीवन-दर्शन पर डाला प्रकाश –
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने संत शिरोमणि गुरु रविदास० के जीवन, उनके विचारों तथा समाज सुधार में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने गुरु रविदास के प्रसिद्ध संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज को बाहरी आडंबरों से ऊपर उठकर मन की शुद्धता, सद्भावना, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान, सामाजिक समानता तथा मानव मात्र के सम्मान का प्रतीक है। उनके विचार किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। आज के दौर में जब समाज को आपसी भाईचारे और समरसता की आवश्यकता है, तब गुरु रविदास का जीवन-दर्शन और अधिक प्रासंगिक हो जाता है।
सांसद कमलेश जांगड़े एवं नारायण चंदेल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन –
कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन, विचारों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों को गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने संत रविदास जी के जीवन संघर्ष तथा समाज को दिए गए समानता और सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव और आडंबर के स्थान पर प्रेम, समानता और मानवता को महत्व देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को संत सवेश्वर दास एवं संत सीताराम दास ने भी संबोधित किया तथा संत रविदास जी के आध्यात्मिक एवं सामाजिक संदेशों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
भव्य रथ में स्थापित किया गया पवित्र कलश
मुख्य कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयार किए गए भव्य रथ में पवित्र कलश स्थापित किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ‘कलश वंदन यात्रा’ को रवाना किया गया। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
यह यात्रा जांजगीर-चांपा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों जांजगीर, अकलतरा एवं पामगढ़ से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान पवित्र कलश को तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मंडल तक पहुंचाया जाएगा। संबंधित मंडलों में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश वंदन के पश्चात इसे निर्धारित अगले गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
भाजपा द्वारा आयोजित इस यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता के संदेश को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश भी दिया जाएगा।
सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश
‘कलश वंदन यात्रा’ के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित समाजजनों ने संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि समाज की वास्तविक शक्ति आपसी प्रेम, भाईचारे, समानता और सद्भाव में निहित है।
गुरु रविदास ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से मानव मात्र की समानता का संदेश दिया। उनके विचारों ने सदियों से समाज को दिशा देने का कार्य किया है। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा द्वारा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कलश वंदन यात्रा के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
नंद चौधरी ने किया संचालन, राजेश्वर पाटले ने जताया आभार –
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री नंद चौधरी ने किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाटले ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, धर्मगुरुओं, समाज के प्रबुद्धजनों, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रामदेव कुमावत, प्रशांत सिंह ठाकुर, अमर सुल्तानिया, कमलादेवी पाटले, रजनी साहू, रेखा गढ़ेवाल, नंदनी राजवाड़े, कार्तिकेश स्वंकार, संतोष लहरे, राकेश रूपवानी, रमेश सोनवानी, पंकज अग्रवाल, समीर शुक्ला, आशुतोष गोस्वामी, धनंजय सिंह, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, संतोषी दुबे, संतोषी सिंह, पूजा राठौर, प्रतिमा डहारे, मेघा यादव, हरदेव टंडन, नवीन राठौर, हितेश यादव, अनिल शर्मा, आकाश सिंह, मोहन यादव, समर्थ सिंह, नरेंद्र कौशिक, गुरुदयाल पाटले, संतोष थवाईत, हरिहर आदित्य, गोपेश, साकेत तिवारी, विक्की सिंह, देवव्रत उपाध्याय, विवेका गोपाल, सुधीर झाझडिया, पलाश चंदेल, सोनू यादव, हरि सोनवानी, दिनेश राठौर, नंद यादव, प्रदीप सोनी, यशवंत साहू, रितेश अग्रवाल, गोलू दुबे, प्रदीप, कालू सेन, डॉ. सोनू यादव एवं चुन्नी राठौर सहित भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर निकाली गई यह कलश वंदन यात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर सामाजिक समरसता और मानवता के उनके महान संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनी। यात्रा के आगामी पड़ावों में भी लोगों को संत रविदास के आदर्शों से जोड़ने तथा समाज में समानता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।













