सावन पूर्णिमा के पावन पर्व पर चंडी दाई मंदिर स्थित बंधवा सरोवर में “भव्य गंगा आरती” का आयोजन* 28 अगस्त को
जांजगीर – चांपा – नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम महंत के सुप्रसिद्ध और चमत्कारी सिद्ध शक्ति पीठ चंडी दाई मंदिर स्थित बंधवा सरोवर में सावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दिनांक 28 अगस्त को शाम 6 बजे से भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया है, ग्राम महंत स्थित
बंधवा सरोवर के पार में प्राचीन काल से सिद्ध शक्ति पीठ चण्डी दाई अपने 9 रूपों में साक्षात रूप से विराजित हैं वहीं गंगा के समान पवित्र बंधवा सरोवर स्थापित हैं जिसमें राष्ट्र के समस्त पतित पावनी नदियों के जल प्रवाहित करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों के साथ तालाब विवाह करते हुए स्थापित किया गया है एवं जिसके जल से समस्त धार्मिक अनुष्ठान सम्पादित होते हैं । इसी पवित्र बंधवा सरोवर में सावन पूर्णिमा के दिन शाम 6:बजे से महा गंगा आरती होगी पूर्णिमा की रात में जब चाँद की चांदनी सरोवर के जल पर पड़ेगी और सैकड़ों दीपक जल में तैरेंगे, तो दृश्य ऐसा होगा जैसे स्वर्ग धरती पर उतर आया हो पुजारीगण108 दीपों की महा-आरती उतारेंगे, शंख-घड़ियाल और ढोल-मंजीरे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।
गंगा आरती का महत्व –
पूर्णिमा के दिन गंगा आरती करने से चंद्र दोष शांत होता है और मन को शांति मिलती है इस दिन दीपदान करने से पितरों को मोक्ष और परिवार में सुख-समृद्धि आती है चंडी दाई के दरबार में पूर्णिमा की आरती में शामिल होने से हर मनोकामना पूरी होती है इस पावन आयोजन में आप सभी क्षेत्रवासी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को अपने साथ एक दीपक और फूल लाने का अनुरोध जय चण्डी दाई लोक कल्याण समिति ने किया है।













