मां-बेटी की जान बचाने वाले पकरिया ( झूलन) के तीन साहसी युवकों को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जिंदगी बचाना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है : विजय कुमार पांडेय 
जांजगीर-चांपा – मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया ( झूलन) स्थित बड़े नहर में सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर मां-बेटी बहने लगी थीं। मौके पर मौजूद सत्येंद्र सूर्यवंशी (27 वर्ष), रामभरोस सारथी (26 वर्ष) टोनी प्रकाश खूंटे उम्र 16 वर्ष सभी निवासी पकरिया ( झूलन) ने बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगाकर दोनों की जान बचाई।
तीनों युवकों के साहस, तत्परता एवं मानवता की सराहना करते हुए *जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज तीनों युवकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने युवकों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जिंदगी बचाना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।
*पुलिस अधीक्षक द्वारा तीनों युवकों के साहस एवं संवेदनशीलता की प्रशंसा की गई तथा आमजन से अपील की गई कि तेज बहाव वाले नहर, नदी एवं अन्य जलस्रोतों में सावधानी बरतें।*













