पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय की अनुकरणीय पहल *सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल मदद कर अस्पताल पहुंचाने एवं पुलिस के उल्लेखनीय कार्यों में सहयोग करने वाले 14 नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित”*
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने तथा पुलिस के उल्लेखनीय कार्यों में सहयोग करने वाले जिले के 13 गणमान्य नागरिकों को आज दिनांक को पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर परिसर में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क,*डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी जांजगीर जयप्रकाश गुप्ता सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे 
*पुलिस अधीक्षक* ने सभी सहयोग करने वाले नागरिकों के मानवीय एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायी है।
*सम्मानित नागरिकों का नाम:*
01. पवन कुमार यादव निवासी बुचीहरदी
2. संजय सोनी निवासी बलौद निवासी डोंगरी
3. रामगोपाल रात्रे निवासी डोंगरी
4. डब्बू अग्रवाल निवासी डोंगरी
5. भीम सिंह निवासी कोरबी
6. साहिल राज लहरे, निवासी तालदेवरी
7. कमलेश्वर खूँटे निवासी तालदेवरी
8. दीपेंद्र साहू निवासी तालदेवरी,
9. यशपाल चौबे निवासी बनाहील
10. शनि सूर्यवंशी निवासी पकरिया
11. महावीर बिछिया निवासी भीमा तालाब, जांजगीर
12. खगेंद्र देवांगन आरती प्रिंटर्स, जांजगीर
13. पारस साहू निवासी अकलतरा
14. गौतम बुद्ध यादव निवासी लछनपुर












