शासकीय प्राथमिक शाला लेबर कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्र विक्की बघेल को 2100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया
अकलतराब- नगर के शासकीय प्राथमिक शाला लेबर कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया, विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 20 के पार्षद राजकुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद राजकुमार सिंह द्वारा कक्षा पांचवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र विक्की बघेल को 2100 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया, पुरस्कार प्राप्त करते हुए छात्र के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी, वहीं उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने उसका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 
चुनावी घोषणा को किया साकार –
पार्षद राजकुमार सिंह ने अपने चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि वार्ड क्रमांक 20 के शासकीय प्राथमिक शाला लेबर कॉलोनी में प्रत्येक वर्ष कक्षा पांचवीं में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को 2100 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने अपनी इस घोषणा को अमल में लाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विक्की बघेल को पुरस्कार प्रदान किया,
राजकुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, उन्होंने कहा कि पुरस्कार की राशि भले ही छोटी हो, लेकिन इसका उद्देश्य बच्चों में मेहनत, लगन और अनुशासन के प्रति प्रेरणा पैदा करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे,
बच्चों को शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने का संदेश –
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज बच्चों की जिम्मेदारी है कि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया, कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वर टंडन, कल्याण सिंह, संजय भारती, अमित यादव, भोला विश्वकर्मा, कपिल बंजारे, अमन सोनवानी, कुलेंद्र डहरिया, कैलाश सूर्यवंशी विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।












