What's Hot
Author: samarthmedia
Anshula Kapoor’ मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अंशुला ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। शादी के बाद कपल ने अपनी पहली आधिकारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में अंशुला का ब्राइडल लुक और दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई शादी अंशुला और रोहन की शादी बेहद…
CG High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जंगलों के आसपास आरा मिलों पर प्रतिबंध जारी, प्रदूषण रोकने पर जोर
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय को सही ठहराया है, जिसके तहत अधिसूचित जंगलों और संरक्षित वन क्षेत्रों से हवाई दूरी के 10 किलोमीटर के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस दायरे में संचालित आरा मिलों को अनुमति नहीं दी जा सकती। इस मामले में दायर 19 याचिकाओं को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि प्रदेश को “दिल्ली जैसा प्रदूषण नहीं चाहिए” और पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार के फैसले…
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य और उत्तरी जिलों में आज जमकर बरसेंगे बादल
CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आषाढ़ माह की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने सोमवार, 7 जुलाई को मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार झारखंड और ओडिशा के आसपास बने अवदाब (लो प्रेशर सिस्टम) के प्रभाव से…
नथिंग का सबसे सस्ता 5G फोन Nothing Phone 4b आज भारत में होगा लॉन्च, बेंगलुरु स्टोर पर लगेगी कतार
Nothing Phone 4b— भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग (Nothing) आज दोपहर 3:30 बजे अपनी नई ‘B’ सीरीज का पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च करने जा रही है। यह फोन कंपनी के मौजूदा ए-सीरीज (A-series) पोर्टफोलियो से नीचे के बजट सेगमेंट में जगह बनाएगा। इस लॉन्चिंग के साथ ही बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित नथिंग एक्सक्लूसिव स्टोर पर विशेष RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) एडिशन की बिक्री भी शुरू होगी, जिसके लिए शहर के टेक प्रेमियों और क्रिकेट फैंस में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नथिंग का सबसे सस्ता 5G फोन Nothing Phone 4b…
Sawan Somwar Vrat 2026 : सावन के चारों सोमवार कब पड़ेंगे? जानें पूजा का सही समय और विधि
Sawan Somwar Vrat 2026 : नई दिल्ली, सनातन धर्म में सावन (श्रावण) माह भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस पूरे महीने में शिवभक्त व्रत, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की सच्चे मन से उपासना करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं, विवाह में आ रही रुकावट समाप्त होती है, मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव कैलाश पर्वत से अपनी…
07 July 2026 Horoscope : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानिए अपना का राशिफल
Horoscope मेष मजबूत भावनाएं आपको यह देखने में मदद करती हैं कि क्या मायने रखता है। शांत फोकस क्लियर ऑप्शन लाता है। आज बदलावों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने और महत्वपूर्ण रिश्तों की रक्षा करने के लिए सावधानी से लॉजिक का उपयोग करें। जल्दी मिलने वाले ऑफर से सावधान रहें। वृषभ आज के दिन प्रोजेक्ट्स को देखभाल के साथ आगे बढ़ाए। आज के दिन अपनी रूटीन को हल्का रखें। आज आप स्टेबल और फोकस्ड महसूस करेंगे। कामों को शांति से पूरा करेंगे, लक्ष्यों की ओर धीरे-धीरे लेकिन पक्का आगे बढ़ेंगे। मिथुन आपके सावधानी भरे कदम क्रिएटिव कामों को बेहतर बना सकते…
स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा.
रायपुर, 6 जुलाई 2026/ कभी भय और अनिश्चितता से घिरे जीवन जीने वाले सुकमा जिले के कई युवाओं के लिए आज नई सुबह की शुरुआत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास पहल और जिला प्रशासन के प्रयासों से ये युवा अब आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उनके हाथों में अब बंदूक नहीं, बल्कि रोजगार और सम्मानजनक जीवन की नई उम्मीद है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सुकमा द्वारा पुनर्वासित युवाओं के लिए 30 दिवसीय एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) ऑनर ड्राइवर प्रशिक्षण…
रायपुर, 6 जुलाई 2026/ वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए बारनावापारा वन्यजीव अभयारण्य 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। हर वर्ष मानसून के दौरान वन्यजीवों के प्रजनन काल को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया जाता है। हालांकि, इस दौरान पर्यटकों को प्रकृति और संस्कृति से जोड़ने के लिए बलौदाबाजार वनमंडल ने “बारनावापारा–सिरपुर पर्यटन सर्किट : द सेक्रेड गारलैंड” की शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से राजधानी रायपुर के आसपास स्थित प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को एक पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री श्री साय.
रायपुर 6 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, शिक्षा, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। धारा 370 का हटना, अंत्योदय की भावना पर आधारित विकास तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने वाले अनेक निर्णय उनके…
पुनर्वास नीति से मिला सम्मानजनक जीवन का नया अवसर, दंतेवाड़ा कलेक्टर कार्यालय में भृत्य पद पर नियुक्ति.
रायपुर, 6 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025” नक्सल प्रभावित परिवारों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। इसी नीति के तहत दंतेवाड़ा जिले के नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्य देवा मंडावी को शासकीय सेवा में नियुक्ति दी गई है। देवा मंडावी, ग्राम धुरवापारा, अरनपुर (विकासखंड कुआकोण्डा) के निवासी हैं। उनके पिता स्वर्गीय बुधरा मंडावी नक्सल हिंसा से प्रभावित थे। जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की अनुशंसा और दंतेवाड़ा कलेक्टर की स्वीकृति के बाद देवा मंडावी को कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा), जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में…
About Us
Editor: Sourabh Jain
Mobile: +91 7587329155
Address: Opposite Jain Bhawan, Bajrang Chowk, Akaltara, District Janjgir-Champa, Chhattisgarh
Email: samarthmedia.in@gmail.com
