What's Hot
Author: samarthmedia
पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि*.
रायपुर, 06 जुलाई 2026/ पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संस्कृति विभाग द्वारा स्व. तीजन बाई को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पण का यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, स्थित मुक्ताकाशी मंच से आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ छत्तीसगढ़ के पद्मश्री एवं राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकार, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी तथा बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित लोक कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुतियों…
CG High Court : पुलिस विभाग की पदोन्नति प्रक्रिया पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अंतिम प्रमोशन पर लगी रोक
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग पदोन्नति से संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया जारी रख सकता है, लेकिन अगली सुनवाई तक किसी भी कर्मचारी के पक्ष में अंतिम पदोन्नति आदेश जारी नहीं किया जाएगा। यह आदेश आरक्षकों की वरिष्ठता सूची में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया। वरिष्ठता सूची को लेकर उठे सवाल मामले में याचिकाकर्ताओं ने अदालत के समक्ष दावा किया कि पुलिस आरक्षकों की…
Sarkari Naukri 2026 : UPSC में 186 ड्रग्स इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती, फार्मेसी और मेडिसिन ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Sarkari Naukri 2026 : नई दिल्ली। अगर आपने फार्मेसी या मेडिसिन की पढ़ाई पूरी की है और केंद्र सरकार में गजेटेड अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ड्रग्स इंस्पेक्टर के 186 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 शाम 6 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। 186 पदों पर होगी भर्ती…
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी में हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन हेतु निःशुल्क ई-सुविधा केंद्र शुरू… 20 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे आवेदन, निर्धारित अवधि तक वैध पासपोर्ट अनिवार्य -मिर्ज़ा एजाज़ बेग.
रायपुर, 06 जुलाई 2026/हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने मुखर्जी बड़ा, बैरन बाजार स्थित अपने कार्यालय में निःशुल्क ई-हज सुविधा केंद्र प्रारंभ किया है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज बताया कि इस केंद्र के माध्यम से हज 2027 के इच्छुक आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन निःशुल्क भरे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन श्री बेग ने बताया कि अनेक आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन भरने में कठिनाई होती है। ऐसे में समय सीमा के…
जिले की विशिष्ट पहचान विष्णुभोग चावल से मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब का सम्मान…महिला स्व-सहायता समूहों की मेहनत और जिले की कृषि परंपरा की मंत्री ने की सराहना.
रायपुर, 6 जुलाई 2026/ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला आगमन पर कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की विशिष्ट पहचान एवं स्थानीय आजीविका के प्रतीक विष्णुभोग चावल का पैकेट भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जिले के स्व-सहायता समूहों की महिलाएं विष्णुभोग चावल का उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन कर रही हैं। अपनी विशिष्ट सुगंध, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं पारंपरिक पहचान के कारण विष्णुभोग चावल जिले की विशेष पहचान बन चुका है तथा इससे…
स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री श्री साय 103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन.
रायपुर, 06 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा। प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह परियोजनाएं प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी तथा मरीजों, विद्यार्थियों और चिकित्सकों सभी को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास, कैंसर भवन के विस्तार तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों…
रायपुर, 06 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को हरी खाद के उपयोग हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी पहल का सकारात्मक परिणाम सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशगंवा में देखने को मिला है, जहां प्रगतिशील किसान श्री नरेंद्र सिंह ने लगभग चार एकड़ भूमि में ढैंचा की फसल उगाकर उसे खेत में पलट दिया है। अब वे इसी खेत में धान की खेती करेंगे. किसान श्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने रासायनिक उर्वरकों पर…
CG New Medical College : छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, यहां खुलेगा 100 सीटों वाला MBBS मेडिकल कॉलेज
CG New Medical College : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश में 100 सीटों वाले नए एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही 300 बेड की क्षमता वाला आधुनिक अस्पताल भी बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस परियोजना से चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार होगा। 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ाने और डॉक्टरों की संख्या…
Instagram’ नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित होने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक पेड विज्ञापनों को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने Meta को निर्देश जारी करते हुए ऐसे विज्ञापनों की निगरानी बढ़ाने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। सरकार का उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक, अश्लील, आपत्तिजनक और लोगों को गुमराह करने वाली प्रचार सामग्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। आपत्तिजनक विज्ञापनों पर बढ़ी चिंता हाल के दिनों में इंस्टाग्राम पर कई ऐसे पेड विज्ञापनों की शिकायतें सामने आई थीं, जिनमें आपत्तिजनक सामग्री, फर्जी दावे और भ्रामक…
CG News : बल्क वेस्ट जनरेटर्स के लिए केंद्रीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, नगरीय प्रशासन के नए निर्देश जारी
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने राज्य के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में संचालनालय की ओर से सभी नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) को परिपत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी निकायों को दिए…
About Us
Editor: Sourabh Jain
Mobile: +91 7587329155
Address: Opposite Jain Bhawan, Bajrang Chowk, Akaltara, District Janjgir-Champa, Chhattisgarh
Email: samarthmedia.in@gmail.com
