What's Hot
Author: samarthmedia
Ram Mandir Chadhawa Chori Case : चोरी की जांच में नए खुलासे, VVIP दर्शन के लिए 25 हजार वसूले जाने का आरोप,कीमती आभूषणों पर भी उठे सवाल
अयोध्या। Ram Mandir Chadhawa Chori Case में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे राम मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पहले मामला सिर्फ चढ़ावे में कथित गड़बड़ी तक सीमित माना जा रहा था, लेकिन अब जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धालुओं को VVIP दर्शन कराने के नाम पर भी कथित तौर पर मोटी रकम वसूली जाती थी। जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने होटल संचालकों के साथ मिलकर विशेष दर्शन और आरती के नाम पर पैकेज तैयार कर रखा था, जिसके बदले श्रद्धालुओं से 25 हजार रुपये…
Pune Ketan Agrawal Case : पोते के गम में टूटे दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, केतन केस में परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़
पुणे। Pune Ketan Agrawal Case में एक और बेहद भावुक मोड़ सामने आया है। केतन अग्रवाल की मौत के बाद सदमे में डूबे परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है। केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल का शनिवार रात पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। परिवार का दावा है कि वे अपने पोते की मौत का गहरा सदमा सहन नहीं कर पाए और लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजनों के अनुसार, देवीचंद अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने शनिवार रात करीब 9:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी उम्र 71…
Global Passport Index 2026 : भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग गिरी, 125वें नंबर पर पहुंचा भारत; देखें वीजा-फ्री देशों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली।Global Passport Index 2026 में भारत की रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट अब 125वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले कुछ वर्षों में मामूली सुधार के बाद भी भारत टॉप-100 देशों की सूची में जगह नहीं बना सका। 2021 और 2023 में भारत 127वें स्थान पर था, जबकि 2025 में यह 124वें स्थान तक पहुंचा था। हालांकि 2026 में एक बार फिर एक पायदान नीचे खिसककर भारत 125वें स्थान पर आ गया है। रैंकिंग में गिरावट का सीधा असर भारतीय नागरिकों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा सुविधा पर दिखाई देता…
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट बने दूल्हा, गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट रविवार, 5 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के आवास पर बेहद निजी और सादगीपूर्ण समारोह में विवाह किया। शादी समारोह में केवल परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए। इस खास मौके पर आमिर खान के बच्चे भी मौजूद रहे। साथ ही उनकी पूर्व पत्नियां भी समारोह का हिस्सा बनीं, जिससे यह पारिवारिक आयोजन और भी खास बन गया। IND vs ENG T20 : श्रेयस अय्यर की कप्तानी की अग्निपरीक्षा, टीम इंडिया पर हार की…
CG Crime News : महादेव मंदिर बना चोरों का निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की पूरी करतूत
CG Crime News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक प्राचीन मंदिर में चोरी की वारदात ने श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोर दिया है। पोड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम सिल्हाटी स्थित बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर भगवान के श्रृंगार में उपयोग होने वाले चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ताला तोड़कर मंदिर में घुसे बदमाश जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात…
CG Crime News : बाजार से लौटते समय दंपति के साथ वारदात, महिला से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस जुटी जांच में
CG Crime News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि बाजार से अपने पति के साथ घर लौट रही महिला को चार युवकों ने निशाना बनाया और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। बाजार से लौटते समय हुई घटना जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 जून की बताई जा रही है। महिला अपने…
IND vs ENG T20 : श्रेयस अय्यर की कप्तानी की अग्निपरीक्षा, टीम इंडिया पर हार की हैट्रिक का खतरा
IND vs ENG T20 : नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में टीम इंडिया की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। नए कप्तान Shreyas Iyer’ के नेतृत्व में भारतीय टीम को लगातार दूसरे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत कर ली। इस हार के साथ ही कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी कप्तान…
रायपुर 5 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा से उन्होंने पंडवानी को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई तथा छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर…
Arshad Warsi’ मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों अपनी लगातार रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल रही है। इसके अलावा वे वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आए हैं। अब 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही ‘धमाल 4’ और आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी अभिनेता सुर्खियों में हैं। इसी बीच अरशद वारसी ने अपने करियर के संघर्ष और उस दौर का खुलासा किया, जब…
वॉशिंगटन/तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति Trump ने ईरान को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चाहे तो “एक गोली” से ईरान के बचे हुए पूरे शीर्ष नेतृत्व को समाप्त कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं करेगा क्योंकि फिर बातचीत के लिए कोई नहीं बचेगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का नेतृत्व अब समझौते के लिए उत्सुक है और बातचीत करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान एक सप्ताह तक वार्ता स्थगित…
About Us
Editor: Sourabh Jain
Mobile: +91 7587329155
Address: Opposite Jain Bhawan, Bajrang Chowk, Akaltara, District Janjgir-Champa, Chhattisgarh
Email: samarthmedia.in@gmail.com
