What's Hot
Author: samarthmedia
Amarnath Yatra 2026 : बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, दो दिन में 32 हजार पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा
जम्मू। Amarnath Yatra 2026 में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। साफ मौसम के बीच बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा सुचारु रूप से जारी है। शनिवार को पारंपरिक पहलगाम मार्ग से रवाना हुए श्रद्धालु भी पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचे और बाबा बर्फानी के दर्शन किए। प्रशासन के अनुसार, शनिवार को दोनों मार्गों से 20,145 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा के पहले दो दिनों में 32,313 श्रद्धालु पवित्र गुफा में माथा टेक चुके हैं। जम्मू आधार शिविर से 4,812 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना यात्रा के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं का…
नई दिल्ली। E20 Petrol News को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर ई-20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कहीं इसे इंजन के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है, तो कहीं माइलेज कम होने, बीमा और वारंटी खत्म होने जैसी बातें कही जा रही हैं। इसके अलावा पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाने और ई-20 पर चींटियां या मधुमक्खियां आने जैसे दावे भी वायरल हो रहे हैं। इन सभी विवादों के बीच केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी कर ई-20…
Nothing Phone 4b RCB Edition 7 जुलाई को बेंगलुरु में होगा लॉन्च, एक्सक्लूसिव ड्रॉप इवेंट में पहली बार बिकेगा यह फोन
Nothing Phone 4b RCB Edition— कार्ल पेई के मालिकाना हक वाली लंदन बेस्ड टेक फर्म नथिंग (Nothing) आगामी 7 जुलाई को भारत में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस साधारण मॉडल के साथ देश में इसी का एक स्पेशल एडिशन Nothing Phone 4b RCB Edition भी पेश करेगी। यह स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च के दिन ही सबसे पहले बेंगलुरु में नथिंग के पहले ब्रांडेड स्टोर पर एक एक्सक्लूसिव ड्रॉप इवेंट के दौरान ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Nothing Phone 4b RCB Edition 7 जुलाई को बेंगलुरु में होगा लॉन्च, एक्सक्लूसिव ड्रॉप…
CG Weather Update : प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
CG Weather Update : रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। शनिवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में भी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भारी से मध्यम बारिश…
Good Luck Signs : हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। कई बार कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलती, जिससे निराशा बढ़ने लगती है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कुछ Good Luck Signs बताए गए हैं, जिन्हें जीवन में सकारात्मक बदलाव, आर्थिक उन्नति और धन लाभ का संकेत माना जाता है। हालांकि इन संकेतों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन भारतीय परंपराओं में इन्हें शुभ माना जाता है। अगर आपको भी ये 5 संकेत दिखाई देने लगें, तो माना जाता है कि आने…
पंडवानी की अमर स्वर साधिका पद्म विभूषण डॉ. Teejan Bai का निधन, कला जगत में शोक की लहर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोककला जगत से रविवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई। विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण डॉ. Teejan Bai का रविवार तड़के निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और रायपुर स्थित एम्स में उपचाररत थीं। रविवार सुबह करीब 3:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के कला प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. तीजन बाई ने अपनी सशक्त आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अद्भुत प्रस्तुति शैली से महाभारत की कथाओं को जीवंत कर पंडवानी गायन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस पारंपरिक लोककला…
05 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को करियर में मिलेगी सफलता, जानिए अपना राशिफल
Horoscope मेष राशि 5 जुलाई का दिन मेष राशि के लोगों के लिए कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में पुराने संपर्कों से फायदा होने के संकेत हैं. परिवार का साथ मिलेगा. खर्च सोच-समझकर करें. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है. वृषभ राशि 5 जुलाई को रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है. नौकरी और कारोबार दोनों में अच्छे मौके मिल सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. पैसों के मामले में राहत मिल सकती है. सेहत सामान्य रहेगी. मिथुन राशि 5 जुलाई को आपकी बातों से…
तूता में अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर नियमानुसार प्रक्रिया जारी, विस्थापन का कोई प्रस्ताव नहीं : एनआरडीए.
रायपुर 04 जुलाई 2026/ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण अंतर्गत ग्राम तूता में अतिक्रमण हटाने को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों के बीच नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ( एनआरडीए) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वर्तमान में वहाँ विस्थापन की कोई कार्यवाही प्रस्तावित नहीं है । उन्होंने स्पष्ट किया की एनआरडीए को प्राप्त शिकायतों के आधार पर अभी केवल नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं । प्राधिकरण के अनुसार ग्राम तूता में अतिक्रमण संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विधिवत निरीक्षण कराया गया…
गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार.
रायपुर, 4 जुलाई 2026/ प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक परिणाम अब गांव-गांव में स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही अच्छी वर्षा के कारण अभियान के तहत निर्मित आजीविका डबरियां, नवा तरिया तथा अन्य जल संरक्षण संरचनाएं तेजी से भर रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ने के साथ-साथ कृषि और आजीविका गतिविधियों को भी नई मजबूती मिल रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप निर्मित 15 हजार से अधिक आजीविका डबरियां वर्षा जल का प्रभावी संचयन कर रही हैं। वहीं ‘नवा…
Tech News : अब टेलीग्राम पर नहीं चलेगी फिल्म और वेब सीरीज की पायरेसी, केंद्र सरकार ने जारी किए कड़े निर्देश
Tech News : नई दिल्ली, 04 जुलाई। अगर आप टेलीग्राम पर मुफ्त में फिल्में या वेब सीरीज देखने के लिए पायरेटेड चैनलों और ग्रुप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो अब यह आसान नहीं रहेगा। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को निर्देश दिया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य कॉपीराइट सामग्री के पायरेटेड संस्करण साझा करने वाले चैनलों और ग्रुप्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि टेलीग्राम को ऐसे कंटेंट हटाने के लिए किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि स्वयं निगरानी कर पायरेटेड सामग्री को हटाने…
About Us
Editor: Sourabh Jain
Mobile: +91 7587329155
Address: Opposite Jain Bhawan, Bajrang Chowk, Akaltara, District Janjgir-Champa, Chhattisgarh
Email: samarthmedia.in@gmail.com
