What's Hot
Author: samarthmedia
IND vs ENG : क्या मैनचेस्टर टी20 में होगा वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू’ युवा बल्लेबाज ने दिए बड़े संकेत
IND vs ENG : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे Vaibhav Suryavanshi’ के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार अब खत्म होने की उम्मीद है। आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बन पाने के बाद अब मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में उन्हें मौका मिल सकता है। इस संभावना को खुद वैभव सूर्यवंशी के बयान ने और मजबूत कर दिया है। युवा बल्लेबाज के संकेतों के बाद क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है और सभी की नजर अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर टिकी हुई है। पहले दो…
Prince Narula-Yuvika News : 8 साल बाद रिश्ते में दरार’ सोशल मीडिया पर कपल की गतिविधियों ने बढ़ाई चर्चाएं
Prince Narula-Yuvika News : नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर हुई ऐसी गतिविधि है, जिसने फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इंटरनेट पर कई यूजर्स यह कयास लगा रहे हैं कि शादी के करीब आठ साल बाद दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, अब तक इस मामले पर न तो प्रिंस और न ही युविका की ओर से कोई आधिकारिक बयान…
CG Census News : अब मोबाइल ऐप से होगी जनगणना, छत्तीसगढ़ के 38 गांवों में 6 जुलाई से डिजिटल सर्वे
CG Census News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य में पहली बार डिजिटल तकनीक के जरिए जनगणना प्रक्रिया को परखा जाएगा। इसके तहत प्रदेश के 38 चयनित गांवों में 6 जुलाई से प्री-टेस्ट जनगणना शुरू होगी, जो 18 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान जनगणना की तकनीकी व्यवस्था, डिजिटल डेटा संग्रहण, मोबाइल एप्लीकेशन और फील्ड सर्वे की पूरी प्रक्रिया का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 19 और 20 जुलाई को पुनरीक्षण (रिविजनल) चरण आयोजित होगा, जिसमें एकत्रित जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। 6 जुलाई से शुरू होगा प्री-टेस्ट अभियान जनगणना विभाग के…
CG Ration News : राशन कार्डधारकों के लिए अहम खबर’ OTP सुविधा बंद, सरकार ने लागू किया नया वितरण सिस्टम
CG Ration News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है। अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य राशन दुकानों पर हितग्राहियों को केवल ई-पॉस (e-POS) मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन यानी फिंगरप्रिंट के बाद ही राशन मिलेगा। मोबाइल ओटीपी (OTP) के जरिए राशन प्राप्त करने की सुविधा को सामान्य रूप से बंद कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, ताकि खाद्यान्न का लाभ केवल वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।…
तेहरान में Ayatollah Ali Khamenei के अंतिम दर्शन के लिए लाखों की भीड़, कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार
तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei को अंतिम विदाई देने के लिए शनिवार को राजधानी तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मुसल्ला में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिया परंपरा के अनुसार बड़ी संख्या में लोग काले कपड़े पहनकर अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान कई लोग मातम मनाते और छाती पीटते नजर आए। समारोह के दौरान कुछ समूहों ने अमेरिका विरोधी और बदले से जुड़े नारे भी लगाए। खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में 3 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेंगी। शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल…
CG High Court : मां को प्रताड़ित करने वाले बेटे-बहू को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने बेदखली का आदेश रखा कायम
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बेटा या बहू अपने बुजुर्ग माता-पिता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है, तो उन्हें घर से बेदखल किया जा सकता है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बेटे और बहू की याचिका खारिज कर दी तथा मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल और अपीलीय ट्रिब्यूनल द्वारा पारित बेदखली के आदेश को सही ठहराया। बुजुर्ग मां की शिकायत पर शुरू हुई थी कार्रवाई मामले के अनुसार,…
CG Crime News : पारिवारिक विवाद में खूनी हमला, युवक ने मां और भाई पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, एक की हालत गंभीर
CG Crime News : कोंडागांव/फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने गुस्से में आकर अपने ही बड़े भाई और मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मां को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायल दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बड़े भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर…
CG Protest News : सड़क पर बैठकर खाना खाया, सीएम हाउस पहुंचे नकटी के विस्थापित; 5 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
CG Protest News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नकटी गांव के विस्थापित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर सड़क पर बैठकर भोजन किया और सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और…
Hormuz Strait Security : होर्मुज में सुरक्षा मिशन तेज, फ्रांस ने उतारे 2 माइनहंटर, 2 फ्रिगेट; ब्रिटेन के साथ नया एक्शन प्लान
नई दिल्ली: Hormuz Strait Security को लेकर मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच फ्रांस ने बड़ा सैन्य कदम उठाया है। समुद्री व्यापार की सुरक्षा और जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए फ्रांस ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में अपने Mine Countermeasure Assets तैनात कर दिए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की कि फ्रांस ने दो माइनहंटर, दो फ्रिगेट और एक समुद्री गश्ती विमान क्षेत्र में भेजे हैं। इनका उद्देश्य समुद्री मार्ग को सुरक्षित रखना, संभावित बारूदी सुरंगों (Sea Mines) के खतरे को खत्म करना और अंतरराष्ट्रीय नौवहन को सामान्य बनाए…
CG Snake Bite News : खाट पर सो रहे दो सगे भाइयों को करैत ने डसा, इलाज के दौरान दोनों की मौत, जशपुर में महिला ने भी गंवाई जान
CG Snake Bite News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में जहरीले करैत सांप का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों के भीतर सांप के काटने से छह लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामले में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दो सगे भाइयों और एक महिला की मौत हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। खाट पर सो रहे दो भाइयों को करैत ने डसा जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के…
About Us
Editor: Sourabh Jain
Mobile: +91 7587329155
Address: Opposite Jain Bhawan, Bajrang Chowk, Akaltara, District Janjgir-Champa, Chhattisgarh
Email: samarthmedia.in@gmail.com
