What's Hot
Author: samarthmedia
Ayodhya Ram Mandir Chadhawa Chori Case : ट्रस्ट के भीतर छिड़ी बयानबाजी,महंत दिनेंद्र दास ने गोपाल राव को घेरा,आरोपियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर
अयोध्या। Ayodhya Ram Mandir Chadhawa Chori Case में अब नया मोड़ सामने आया है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में जांच तेज होने के साथ-साथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भीतर भी आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर, सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है और अवैध निर्माण वाले मकानों पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। महंत दिनेंद्र दास ने गोपाल राव पर लगाए गंभीर आरोप राम…
CG Crime News : फर्जी नोट केस में अभियोजन पक्ष की दलीलें कमजोर पड़ीं, विशेष NIA अदालत ने आरोपी को किया दोषमुक्त
CG Crime News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से जुड़े नकली नोट मामले में विशेष एनआईए (NIA) न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी तीर्थराज प्रधान को बरी कर दिया है। विशेष एनआईए न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने अपने निर्णय में कहा कि अभियोजन पक्ष यह प्रमाणित नहीं कर सका कि आरोपी को बरामद किए गए नोटों के नकली होने की जानकारी थी या वह उन्हें असली बताकर बाजार में चलाने का इरादा रखता था। पर्याप्त और ठोस साक्ष्य के अभाव में अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। नकली नोट रखने के आरोप में…
CG News : गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के मुड़ागांव में सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश ने किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद करीब एक घंटे के भीतर सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया और यातायात बहाल कराया। जानकारी के अनुसार, मुड़ागांव के आश्रित पारा करलाकोट में पिछले दो वर्षों से ग्रामीण सीसी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शहर और ग्रामीण जिला कार्यकारिणी का किया गठन, नई टीम को मिली जिम्मेदारी
बिलासपुर, 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणियों को मंजूरी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की स्वीकृति के बाद प्रदेश महामंत्री (संगठन) मलकित सिंह गैदू ने नियुक्ति आदेश जारी किए। पार्टी ने इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा की अनुशंसा पर गठित नई कार्यकारिणी में 31 पदाधिकारियों को महासचिव, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर नियुक्त किया गया है। नई…
CG News : आस्था के केंद्र में अभद्रता’ चंद्रखुरी मंदिर में वीडियो बनाकर महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, श्रद्धालुओं में रोष
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध माता कौशल्या धाम, चंद्रखुरी मंदिर में एक युवक की कथित आपत्तिजनक हरकत ने श्रद्धालुओं में नाराजगी और चिंता पैदा कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक मंदिर परिसर में रील बनाने के लिए वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान उसने वहां मौजूद महिलाओं को लेकर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने युवक के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई और धार्मिक स्थलों पर ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। रील बनाते समय महिलाओं पर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अल नीनो के प्रभाव के चलते मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने किसानों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खेती-किसानी की योजना बनाने की अपील की। जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मौसम विभाग पहले ही संकेत दे चुका है कि इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। ऐसे में सरकार लगातार किसानों को…
ENG vs IND : श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में रचा नया कीर्तिमान, लेकिन बारिश ने भारत की जीत की उम्मीदों पर फेरा पानी
ENG vs IND : नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। हालांकि मैच का नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन भारतीय कप्तान Shreyas Iyer’ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि अपने नाम कर ली। अय्यर ने इस मुकाबले में 5000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करते हुए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में अपनी जगह बना ली। कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका यह प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…
Box Office Collection : इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ का शानदार प्रदर्शन, नई फिल्मों के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार दबदबा
Box Office Collection : नई दिल्ली। निर्देशक इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। Diljit Dosanjh, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। खास बात यह है कि सिनेमाघरों में नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद इस फिल्म की कमाई पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। मजबूत कहानी, भावनात्मक प्रस्तुति और कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी की बदौलत फिल्म लगातार दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है। नई फिल्मों के…
Commercial LPG Cylinder Price Cut : कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत
Commercial LPG Cylinder Price Cut : नई दिल्ली। जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर के करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। हालांकि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) का इस्तेमाल करने वाले आम उपभोक्ताओं को इस बार भी राहत नहीं मिली है, लेकिन होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में 174 रुपये से लेकर 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है। नई दरें 1 जुलाई से पूरे देश में…
Amarnath Yatra 2026 : हर-हर महादेव के जयघोष संग निकला पहला जत्था, 57 दिनों तक चलेगी बाबा बर्फानी की पावन यात्रा
Amarnath Yatra 2026 : जम्मू-कश्मीर में गुरुवार, 2 जुलाई से बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया। बाबा बर्फानी के जयकारों और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। इस वर्ष यात्रा 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त 2026 को संपन्न होगी। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह पहले जत्थे के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह…
About Us
Editor: Sourabh Jain
Mobile: +91 7587329155
Address: Opposite Jain Bhawan, Bajrang Chowk, Akaltara, District Janjgir-Champa, Chhattisgarh
Email: samarthmedia.in@gmail.com
