What's Hot
Author: samarthmedia
Chhattisgarh High Court : पिछड़ा वर्ग आयोग सिर्फ सलाहकार संस्था, कमर्शियल विवाद में रिकवरी का अधिकार नहीं
बिलासपुर: Chhattisgarh High Court ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (Chhattisgarh State Backward Classes Commission) एक सलाहकार और सिफारिश करने वाली संस्था है। आयोग को किसी कमर्शियल विवाद में सीधे तौर पर धनराशि की रिकवरी का आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि आयोग अपनी वैधानिक सीमाओं से बाहर जाकर किसी पक्ष से पैसे वसूलने या भुगतान कराने का निर्देश नहीं दे सकता। यह फैसला जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने सुनाया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा 23 सितंबर 2022 को जारी रिकवरी आदेश को…
CG Road Accident : दर्दनाक सड़क हादसे से दहला बलौदाबाजार, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत
CG Road Accident : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों वाहन के नीचे फंस गए और करीब 200 मीटर तक घसीटते चले गए। हादसे के बाद कैप्सूल वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक स्थानीय शराब दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। काम खत्म कर घर लौट रहे…
Bengaluru Quarry Accident : बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, खदान में चट्टान धंसने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, परिवारों में मातम
Bengaluru Quarry Accident : बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना क्षेत्र स्थित एक पत्थर की खदान में अचानक विशाल चट्टान खिसककर गिर गई। हादसे के समय कई मजदूर खदान में काम कर रहे थे। भारी चट्टान और मलबे की चपेट में आने से बिहार के रहने वाले सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चट्टान गिरते ही मची चीख-पुकार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर…
CG Higher Education News : उच्च शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, 700 फैकल्टी पदों पर भर्ती और कई अहम प्रशासनिक फैसलों को मंजूरी
CG Higher Education News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के युवाओं और उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए 700 सहायक प्राध्यापकों (Assistant Professors) की भर्ती को मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ वर्षों से लंबित पदोन्नति, प्रशासनिक सुधार और शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर…
CG Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
CG Weather Update : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से पूरे प्रदेश में व्यापक वर्षा का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनज़र लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दो दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार…
BSNL Super Star: सरकारी कंपनी का धांसू ब्रॉडबैंड प्लान, 200 Mbps स्पीड और 5TB डेटा के साथ मिलेंगे ये प्रीमियम OTT ऐप्स
BSNL — सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए अपने होम ब्रॉडबैंड पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी निजी कंपनियों के बढ़ते मार्केट शेयर को रोकने के लिए BSNL अब अपने ‘Super Star’ ब्रॉडबैंड प्लान के जरिए ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। यह प्लान देश के सभी सर्किलों में हाई-स्पीड इंटरनेट चाहने वाले उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। BSNL Super Star: सरकारी कंपनी का धांसू ब्रॉडबैंड प्लान, 200 Mbps स्पीड और 5TB डेटा के साथ मिलेंगे ये प्रीमियम OTT ऐप्स प्लान में…
Indus Water Treaty : जल संकट से जूझ रहा पाकिस्तान,युद्ध जैसे बयानों ने बढ़ाई दोनों देशों के बीच तल्खी
इस्लामाबाद: Indus Water Treaty (सिंधु जल संधि) को भारत द्वारा निलंबित किए जाने के बाद पाकिस्तान में जल संकट को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। देश के कई बड़े जलाशयों और बांधों में पानी का स्तर घटने की खबरों के बीच विभिन्न इलाकों में पानी की उपलब्धता को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वहीं, पाकिस्तान के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि पर आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय सेमिनार पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में Indus…
Banana Tree Puja Vidhi : गुरुवार को क्यों की जाती है केले के पेड़ की पूजा? जानें महत्व, लाभ और सही विधि
Banana Tree Puja Vidhi : नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत, दान और धार्मिक उपायों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं परंपराओं में से एक है गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का निवास माना जाता है। इसलिए इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से केले के पेड़ की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, वैवाहिक सुख और आर्थिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। यदि किसी व्यक्ति…
02 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में होगी सराहना, जानिए अपना राशिफल
Horoscope मेष आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वृषभ आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई नया अवसर मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मन को सुकून देगा। मिथुन आज आपका संवाद कौशल आपको सफलता दिलाएगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात या कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कर्क भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। कार्यस्थल पर धैर्य बनाए…
पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद.
रायपुर, 1 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में विकास और सुशासन का नया दौर शुरू हुआ है। इसका प्रेरक उदाहरण बीजापुर जिले का पीडिया क्षेत्र है, जहां 21 वर्षों बाद बंद पड़े 11 स्कूलों का दोबारा संचालन शुरू हुआ है। अब 11 गांवों के 539 बच्चों को अपने ही गांव में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। यह बदलाव केवल स्कूल खुलने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में विश्वास, विकास और नई उम्मीद की वापसी का प्रतीक है। *प्रवेशोत्सव में बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत* पीडिया में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में…
About Us
Editor: Sourabh Jain
Mobile: +91 7587329155
Address: Opposite Jain Bhawan, Bajrang Chowk, Akaltara, District Janjgir-Champa, Chhattisgarh
Email: samarthmedia.in@gmail.com
