वीर जवानों के नाम अकलतरा से हजारों रक्षा सूत्र भेजे गए, आर्मी वैन के नगर आगमन पर उमड़ा देशभक्ति का जज्बा,
“ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” के तहत महिलाओं एवं युवतियों ने संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह राणा के हाथों में बांधी राखी, सैनिक भाइयों की लंबी उम्र एवं सुरक्षित जीवन की कामना की
अकलतरा – रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले अकलतरा नगर में देशभक्ति, भाईचारे और भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के अंतर्गत आर्मी वैन के नगर के शास्त्री चौक में आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पदाधिकारियो, सदस्यों एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और देश की सीमाओं पर दिन-रात ड्यूटी निभाने वाले वीर सैनिकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया, कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों ने अध्यक्ष पूर्व सैनिक सिपाही, पूर्व सैनिक महासभा एवं ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र के संयोजक, महेंद्र प्रताप सिंह राणा के हाथों में राखी बांधकर सैनिक भाइयों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष एवं पार्षद सुनीता सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि यह उन वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है, जो अपने परिवार से दूर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, जब देशवासी अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, तब सेना के जवान राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनके लिए रक्षा सूत्र भेजना देश के प्रत्येक नागरिक की ओर से स्नेह, सम्मान और विश्वास का प्रतीक है, एल्डरमैन भारती देवांगन ने कहा कि ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश से रक्षा सूत्र भेजकर सैनिक भाइयों तक पहुंचाया बहनों का स्नेह है, क्षेत्र से हजारों रक्षा सूत्र देश के वीर सैनिकों के लिए भेजे गए। इन रक्षा सूत्रों में बहनों का स्नेह, मातृभूमि के प्रति सम्मान और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता की भावना जुड़ी हुई है। रक्षाबंधन के अवसर पर इन रक्षा सूत्रों को देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाने का उद्देश्य यह संदेश देना है कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने सैनिकों के साथ खड़ा है,
आर्मी वैन के नगर आगमन के दौरान महिलाओं और युवतियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने सैनिकों की वीरता और त्याग को नमन करते हुए रक्षा सूत्र बांधे तथा देश की रक्षा में तैनात जवानों के सुरक्षित जीवन, स्वस्थ रहने और विजय की कामना की।
सीमा पर तैनात सैनिकों को परिवार का एहसास कराने की पहल
ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र की यह पहल उन सैनिकों तक भावनात्मक संदेश पहुंचाने का माध्यम बनी, जो रक्षाबंधन के अवसर पर अपने घर और परिवार से दूर रहते हैं। रक्षा सूत्र के माध्यम से बहनों का स्नेह सैनिक भाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें यह एहसास हो कि देश की रक्षा करते समय वे अकेले नहीं हैं, बल्कि करोड़ों देशवासी उनके साथ खड़े हैं, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र के संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि विगत 4 वर्षों से छत्तीसगढ़ से ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान के माध्यम से देश के वीर सैनिकों को लाखों की संख्या में रक्षा सूत्र भेजा जा रहा है दिक्कत 3 वर्षों में 28 लाख रक्षा सूत्र भेजने के साथ इस वर्ष 18 से 20 लाख रक्षा सूत्र भेजने का लक्ष्य रखा गया है अब तक 12 लाख रक्षा सूत्र देश के वीर सैनिकों के लिए एकत्र किये जा चुके हैं, इस महा अभियान में केंद्रीय रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्य शासन, गृह विभाग एवं विभिन्न विभागों द्वारा अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है, सैनिकों की बहादुरी, अनुशासन और त्याग के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में अपने पर्व और त्योहार मना पाते हैं। इसलिए सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस प्रकार के अभियान समाज में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करते हैं।
देशभक्ति के रंग में रंगा अकलतरा –
आर्मी वैन के आगमन और रक्षा सूत्र भेजने के आयोजन ने अकलतरा नगर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया। महिलाओं एवं युवतियों द्वारा राखी बांधने का दृश्य भावुक करने वाला रहा। उपस्थित लोगों ने सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके त्याग का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
“ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” के माध्यम से अकलतरा से भेजे गए हजारों रक्षा सूत्र निश्चित रूप से देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक बहनों का स्नेह और पूरे क्षेत्र की शुभकामनाएं पहुंचाने का काम करेंगे। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर यह अभियान देश और सैनिकों के बीच भावनात्मक रिश्ते को मजबूत करने वाली प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान के अंतर्गत नगर के राजेंद्र कुमार सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला, सरस्वती शिशु मंदिर एवं नगर की अन्य शालाओं से रक्षा सूत्र को एकत्रित किया गया नगर के पश्चात आर्मी वैन जांजगीर खरसिया एवं रायगढ़ के लिए रवाना हुई, कार्यक्रम में राज केड़िया,रजनी केड़िया, सपना केड़िया, किरण केड़िया, ज्योति शर्मा, भावना गुप्ता, संजना गुप्ता, प्रिया साहू, लखेश्वरी बरेठ, भूमि अग्रवाल ,कोमल श्रीवास, चंद्रिका केवट, किरण केवट, रजनी बघेल, ज्योति कुमारी महिलाएं एवं युवतियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
What's Hot
वीर जवानों के नाम अकलतरा से हजारों रक्षा सूत्र भेजे गए, आर्मी वैन के नगर आगमन पर उमड़ा देशभक्ति का जज्बा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor: Sourabh Jain
Mobile: +91 7587329155
Address: Opposite Jain Bhawan, Bajrang Chowk, Akaltara, District Janjgir-Champa, Chhattisgarh
Email: samarthmedia.in@gmail.com
Important Pages
© 2026 SAMART MEDIA. Designed by Nimble Technology.



