नगर के अटल चौक में भाजपा नगर मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि व्यक्त की 
अकलतरा – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतीय राजनीति के युगपुरुष एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा नगर मंडल द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, नगर के तहसील कार्यालय के पास में स्थित अटल चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और उनके राष्ट्रसेवा, सुशासन तथा जनकल्याणकारी कार्यों को स्मरण किया,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांति माखीजा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे विराट व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मूल्यों से देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि कुशल वक्ता, संवेदनशील कवि, प्रखर राष्ट्रवादी एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के सजग प्रहरी थे। उनके व्यक्तित्व में दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ-साथ संवेदनशीलता और सर्वसमावेशी सोच का अद्भुत समन्वय था, नानक रोहरा ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल को याद करते हुए उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला, उनके नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, संचार, सड़क निर्माण तथा विकास के अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार जैसे कार्यों ने देश के विकास की गति को नई दिशा दी। वहीं पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से भारत की सामरिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रभावशाली परिचय विश्व के सामने रखा गया, एल्डरमैन श्याम चरण चौधरी ने कहा
अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सत्ता को साध्य नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम माना। विपक्ष के नेताओं के प्रति भी सम्मानजनक व्यवहार और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भारतीय राजनीति में एक आदर्श के रूप में हमेशा याद की जाएगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों और राष्ट्रहित की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, अटल चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय रहा, कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया, कार्यक्रम में पार्षद चंद्रशेखर मिर्चन्य, कमलेश वैष्णव, आशीष जैन, संतन सिन्हा, भारतीय देवांगन, नयन भारती , संतोष निर्मलकर, मुरलीधर देवांगन, प्रियांशु वैष्णव, करण जायसवाल, संजू सिंह, वेदांत सिंह चंदेल एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रप्रेम, सुशासन और जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।












