कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का अकलतरा में भव्य स्वागत हुआ युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जुड़ने का आह्वान किया 
अकलतरा – प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नगर के कॉलेज रोड में स्थित सुमन वैष्णव के निवास पर आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया,
स्वागत के दौरान सुमन वैष्णव एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का स्वागत किया, इस अवसर पर नगर एवं क्षेत्र के युवाओं ने भी मंत्री से संवाद किया और उनके समक्ष शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा की,
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल पारंपरिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल से जोड़ना समय की आवश्यकता है, कौशल विकास के माध्यम से युवा अपनी क्षमता को निखारकर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने युवाओं से शासन की विभिन्न कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की, 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है, युवाओं को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें,
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मंत्री ने युवाओं से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग समाज एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए करें तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाएं,
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के विचारों का स्वागत करते हुए युवाओं के लिए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया, मंत्री के नगर आगमन से कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने नगर और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की, मंत्री ने युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही,
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का यह नगर प्रवास जहां कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर रहा, वहीं युवाओं के लिए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का प्रेरणादायी संदेश भी लेकर आया, कार्यक्रम में के एस वैष्णव, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, आनंद मिरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आयुष शर्मा, महामंत्री संजू सिंह एवं नगर के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।












