पौधारोपण, चित्रकला प्रतियोगिता और शिक्षा सामग्री वितरण से गूंजा सामाजिक सरोकार का संदेश,
मारवाड़ी युवा मंच अकलतरा जागृति शाखा ने ‘हरिहर छत्तीसगढ़’ एवं ‘शिक्षा साथी’ अभियान के तहत किया अभिनव आयोजन
अकलतरा – पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच अकलतरा जागृति शाखा द्वारा ‘हरिहर छत्तीसगढ़ अभियान’ के अंतर्गत गायत्री स्कूल तरौद में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सुमित बघेल, समाज सेवी एवं उद्योगपति जुगल लिखमानिया, समाजसेवी कैलाश ताम्रकार एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष रीना केड़िया एवं मारवाड़ी युवा मंच अकलतरा जागृति शाखा की पदाधिकारियो एवं सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया,
आयोजन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया,
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता और कला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, हरियाली, जल संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया, उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया,
शिक्षा साथी अभियान के तहत 200 विद्यार्थियों को मिली पाठ्य सामग्री –
मारवाड़ी युवा मंच अकलतरा जागृति शाखा द्वारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘शिक्षा साथी अभियान’ के अंतर्गत लगभग 200 छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन एवं आवश्यक पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया, इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई में सहयोग करना रहा ।
पाठ्य सामग्री प्राप्त होने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली, मंच के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया,
पर्यावरण और शिक्षा के प्रति जागरूकता का अनूठा संगम
कार्यक्रम में पौधारोपण के माध्यम से जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया और शिक्षा साथी अभियान ने जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई को सहारा दिया, इस तरह आयोजन में पर्यावरण संरक्षण, प्रतिभा प्रोत्साहन और शिक्षा सहयोग—तीनों सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम देखने को मिला
मारवाड़ी युवा मंच अकलतरा जागृति शाखा की इस पहल की सराहना करते हुए एसडीएम सुमित बघेल ने कहा कि समाज के विकास के लिए केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और शिक्षा जैसे विषयों पर निरंतर कार्य करना भी आवश्यक है, ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी, प्रकृति के प्रति प्रेम और शिक्षा के महत्व की भावना विकसित होती है, जुगल लिखमानिया ने लगाए गए पौधों की देखभाल एवं उनके संरक्षण के लिए भी आवश्यक प्रयास जारी रखने की बात कही। साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया, रीना केड़िया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा हरिहर छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में बृहद मात्रा में पौधारोपण करने के साथ पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, शिक्षा साठी अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 20 हज़ार विद्यार्थियों को कॉपी पेन एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है,
मारवाड़ी युवा मंच अकलतरा जागृति शाखा की इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी छांव बन सकता है और आज दी गई शिक्षा सामग्री किसी विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन सकती है। सामाजिक सेवा की इसी भावना के साथ संस्था द्वारा किए गए प्रयास निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच अकलतरा जागृति शाखा अध्यक्ष स्वाति शर्मा, सचिव आशु अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, योगिता अग्रवाल, सीमा शर्मा, बबीता खंडेलिया, सविता अग्रवाल, प्रीति भोजासिया, ग्राम तरौद के पंच संतोष भेड़पाल, विद्यालय के प्राचार्य राहुल सिंह, व्यवस्थापक चंदन ताम्रकार, अनूप ताम्रकार, कविता ताम्रकार विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पौधारोपण, चित्रकला प्रतियोगिता और शिक्षा सामग्री वितरण से गुंजा सामाजिक सरोकार का संदेश
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor: Sourabh Jain
Mobile: +91 7587329155
Address: Opposite Jain Bhawan, Bajrang Chowk, Akaltara, District Janjgir-Champa, Chhattisgarh
Email: samarthmedia.in@gmail.com
Important Pages
© 2026 SAMART MEDIA. Designed by Nimble Technology.






