ओपी जिंदल की 96वीं जयंती पर जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड नरियरा में श्रद्धापूर्वक नमन किया गया 
अकलतरा – जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, नरियरा में देश के प्रख्यात उद्योगपति एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्वर्गीय ओम प्रकाश (ओ.पी.) जिंदल की 96वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई, कार्यक्रम में प्लांट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ओ.पी. जिंदल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों, मूल्यों एवं सेवा भाव को अपने जीवन और कार्य संस्कृति में अपनाने का संकल्प लिया,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अश्वनी मित्तल ने कहा कि स्वर्गीय ओ.पी. जिंदल केवल एक सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण, श्रमिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास के प्रेरणास्रोत थे, उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, ईमानदारी, परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर उद्योग जगत में नई ऊंचाइयों को स्थापित किया। उनके द्वारा स्थापित सिद्धांत आज भी जेएसडब्ल्यू समूह की कार्य संस्कृति की मजबूत नींव हैं और लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, जितेंद्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि ओ.पी. जिंदल का मानना था कि किसी भी संस्था की वास्तविक शक्ति उसके कर्मचारी होते हैं। इसी सोच के अनुरूप जेएसडब्ल्यू समूह सदैव कर्मचारियों के विकास, सुरक्षित कार्य वातावरण, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सतत औद्योगिक प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कार्यों में गुणवत्ता, अनुशासन, पारदर्शिता और समर्पण का परिचय देते हुए कंपनी को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने का आह्वान किया, कार्यक्रम को अभिषेक शर्मा एवं प्लांट के अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया, 
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे स्वर्गीय ओ.पी. जिंदल के बताए मार्ग पर चलते हुए ईमानदारी, निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का पालन करेंगे तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, औद्योगिक प्रगति और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित भावना के साथ हुआ, इस दौरान प्लांट परिसर में श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला तथा सभी उपस्थितजनों ने ओ.पी. जिंदल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

